फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sarabjit singh's family not happy with nawaz sharif visit

एक ऐसा परिवार जो नवाज के भारत आने से है नाखुश

Sun, 25 May 2014 08:03 AM IST
Updated Sun, 25 May 2014 08:03 AM IST
विज्ञापन
sarabjit singh's family not happy with nawaz sharif visit

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पाक पीएम के आगमन का सरबजीत सिंह के परिवार ने विरोध किया है।

विज्ञापन


परिवार का कहना है कि जब तक पाकिस्तानी जेलों में नाजायज रूप से बंद भारतीय कैदियों की रिहाई पर पाक रजामंद न हो जाए, तब तक उससे कोई बात न की जाए।

पाक पीएम के आने की शनिवार को जैसे ही औपचारिक जानकारी सामने आई, सरबजीत के परिवार का गुस्सा भी फूट पड़ा।

सरबजीत के परिवार को नवाज मंजूर नहीं

sarabjit singh's family not happy with nawaz sharif visit

जालंधर में सरबजीत की बेटी के घर में मौजूद उनकी बहन दलबीर कौर ने अमर उजाला को फोन कर बताया कि वे शरीफ का विरोध करने मंगलवार को दिल्ली जाने की तैयारी में हैं।

उन्होंने कहा कि सीमा पर भारतीय सैनिकों के सिर कलम होने, पाक जेलों में नाजायज कैद भारतीयों को प्रताड़ित किए जाने और भारत के खिलाफ जंग छेड़े आतंकियों को मदद करने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को नए प्रधानमंत्री के शपथग्रहण में बुलाना हमें मंजूर नहीं है।

उन्होंने नरेंद्र मोदी से भी नवाज शरीफ की यात्रा रद करवाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी से मिलेंगे शहीदों के परिजन

sarabjit singh's family not happy with nawaz sharif visit

दलबीर कौर ने कहा कि पहले गलत पहचान पर सरबजीत को फांसी की सजा और फिर लाहौर जेल में उनका कत्ल करने की सही जांच करवाने के लिए वे नए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शपथ ग्रहण के बाद मिलेंगी।

उनका कहना है कि सरबजीत की दोनों बेटियों और जम्मू के चमेल सिंह के परिजनों के संग लेकर वे मोदी को उन परिवारों की पीड़ा बताएंगी जिन्होंने देश की खातिर अपना सब कुछ गवां दिया।

विज्ञापन

हेमराज का पर‌िवार भी नाखुश

sarabjit singh's family not happy with nawaz sharif visit
थाना कोसीकलां के गांव शेरनगर के शहीद लांस नायक हेमराज सिंह की पत्नी धर्मवती ने कहा कि देश के मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आमंत्रित नहीं करना चाहिए था।

शनिवार को अमर उजाला से टेलीफोन पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि वह पाक प्रधानमंत्री के भारत आने के पक्ष में नहीं हैं। नरेंद्र मोदी को उस क्रूर देश के प्रधानमंत्री को नहीं बुलाना चाहिए और नवाज को आना भी नहीं चाहिए।

फरवरी में शहीद हुए थे हेमराज

sarabjit singh's family not happy with nawaz sharif visit

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह को इस मामले में नरेंद्र मोदी को सलाह भी देनी चाहिए। हालांकि धर्मवती नरेंद्र मोदी को सबसे योग्य प्रधानमंत्री के रूप में देखती हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई की नमो देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए बेहतर कदम उठाएंगे।

बता दें कि लांस नायक हेमराज गत वर्ष जनवरी में पाकिस्तान बार्डर पर शहीद हुए थे। पाकिस्तानी सेना उनका सिर काटकर ले गई थी। कुछ माह बाद इससे संबंधित एक वीडियो भी जारी हुआ था। जिसमें हेमराज का कटा सिर दिखाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed