{"_id":"5c4de2b0-b1c8-11e2-851b-d4ae52bc57c2","slug":"sarabjit-singh-may-be-brain-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरबजीत सिंह ब्रेन डेड, आज वतन लौटेगा परिवार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सरबजीत सिंह ब्रेन डेड, आज वतन लौटेगा परिवार
नई दिल्ली/लाहौर/एजेंसी
Updated Wed, 01 May 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कैदी सरबजीत सिंह को पाकिस्तानी डॉक्टर ‘ब्रेन डेड’ मान चुके हैं। सूत्र यह दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर सरबजीत के परिवार से उसका वेंटिलेटर हटाने की सहमति चाह रहे हैं, लेकिन परिजनों ने इसकी इजाजत नहीं दी है।
वैसे डॉक्टर मीडिया में सरबजीत के ‘ब्रेन डेड’ होने की बात नहीं स्वीकार रहे।
सूत्रों के अनुसार डॉक्टरी जांच में यह सामने आया है कि सरबजीत के मस्तिष्क में किसी तरह के संवेग नहीं बचे हैं और शरीर के अंग भी वेंटिलेटर पर ही काम करे रहे हैं।
कई देशों के कानून में ‘ब्रेन डेड’ की स्थिति में व्यक्ति को मृत माना जाता है।
सरबजीत का इलाज कर रहे चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड के प्रमुख मोहम्मद शौकत ने मंगलवार को मीडिया में माना है कि उसकी स्थिति और खराब हो चुकी है। लेकिन उन्होंने सरबजीत को ‘ब्रेन डेड’ घोषित करने से इंकार किया।
विज्ञापन
इस बीच सरबजीत का परिवार दिन भर भारतीय डॉक्टरों को बुलाने की मांग करता रहा। उसके बुधवार को भारत लौटने की भी खबर है।
वह भारतीय डॉक्टरों से सरबजीत की स्थिति पर विचार विमर्श करना चाहता है। वहीं सरबजीत के दूसरे सीटी स्कैन में भी पुरानी स्थिति ही नजर आई है। जेल में हुए हमले में लगी गंभीर चोटें जस की तस हैं। दवाएं बेअसर हैं।
विज्ञापन
भारतीय हाई कमिश्नर जाएंगे सरबजीत को देखने
पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त शरत सबरवाल बृहस्पतिवार को सरबजीत को देखने के लिए लाहौर के जिन्ना अस्पताल जाएंगे। इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।