{"_id":"39b2d7ae-b170-11e2-8ecf-d4ae52bc57c2","slug":"sarabjit-brain-dead-in-jinna-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरबजीत की हालत नाजुक, भारत लौट रही हैं बहन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सरबजीत की हालत नाजुक, भारत लौट रही हैं बहन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Apr 2013 05:55 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के जिन्ना अस्पताल में भर्ती सरबजीत के जीवित रहने की आशा अब खत्म हो चली है क्योंकि सरबजीत की बहन से पाकिस्तानी डाक्टरों ने ब्रेन डेड होने की स्थिति में लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटाने पर चर्चा की है।
विज्ञापन
हालांकि मीडिया रिपोर्ट से संकेत मिल रहे हैं कि 49 साल के सरबजीत ब्रेन डेड हो चुके हैं और जीवन रक्षक उपकरण के सहारे हैं।
सरबजीत के दिमाग में खून का जमाव
विज्ञापन
उधर, सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर कल बाघा बार्डर के रास्ते भारत लौट रही हैं। बताया जा रहा है कि सरबजीत की छोटी बेटी की तबियत अचानक खराब हो गई है।
पढ़ेः 'मलाला का इलाज विदेश में, तो सरबजीत का क्यों नहीं?'
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सरबजीत पर शुक्रवार को लाहौर की कोट लखपत जेल में हमला हुआ था, जिसके बाद से वह जिन्ना अस्पताल में भर्ती हैं।
पढ़ेः खिड़की से सरबजीत की बेटियां चिल्लाती रहीं पापा-पापा
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 1990 में हुए बम हमलों में सरबजीत को दोषी ठहराया गया था, जिसमें 14 व्यक्ति मारे गए थे। सरबजीत के परिवार का कहना है कि वह गलत पहचान का शिकार बने हैं।