फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sanjiv mehta own's east india company

इंडिया के संजीव की हो गई 'ईस्ट इंडिया कंपनी'

Thu, 27 Aug 2015 09:13 AM IST
Updated Thu, 27 Aug 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
sanjiv mehta own's east india company

कभी भारत को जीतकर इंग्लैंड की महारानी को सौंपने वाली ईस्ट इंडिया कंपनी को अब ‘इंडिया’ ने ही खरीद लिया है। मुंबई के उद्योगपति संजीव मेहता ने ईस्ट इंडिया कंपनी को खरीदा है।

विज्ञापन


यह भारी-भरकम डील 15 मिलियन डॉलर में हुई है। कंपनी के प्रमुख शेयर खरीदने के बाद अब संजीव ही ईस्ट इंडिया कंपनी के मालिक बन गए हैं।

संजीव के मुताबिक, यह डील बिजनेस डील से ज्यादा इमोशनल डील है। इसके चलते वह इतनी बड़ी रकम देने को तैयार हो गए। संजीव ने ईस्ट इंडिया कंपनी को इसके 40 स्टेक होल्डर्स से खरीदा।

विज्ञापन

1600 में शुरुआत

sanjiv mehta own's east india company

2010 में ये डील फाइनल हुई थी। संजीव के मुताबिक इस कंपनी को खरीदने के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दिया। सारे बिजनेस से छुट्टी ले ली और इसे अपनी जिंदगी का एकमात्र उद्देश्य बना लिया।

मुंबई के एक डायमंड मरचेंट फैमिली में जन्मे संजीव बताते हैं कि जब उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी को खरीदा, तो उन्हें लगा कि जिसने कभी हम पर राज किया था अब हम उस पर राज करेंगे।

मेहता अब ईस्ट इंडिया कंपनी को नए बिजनेस में लाएंगे। उनकी योजना लग्जरी गिफ्ट सेट्स और अन्य सामानों को ई-कॉमर्स के माध्यम से बेचने की है। उन्होंने इस ब्रांड को भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर लांच किया है।

ईस्ट इंडिया कंपनी की शुरुआत 1600 में हुई थी। इस कंपनी ने 17वीं व 18वीं शताब्दी में पूरी दुनिया के बिजनेस पर राज किया था। ईस्ट इंडिया कंपनी 1757 में भारत पहुंची थी और धीरे-धीरे अपनी ‘बांटों और राज करो की नीति’ के बल पर इसने पूरे भारत पर कब्जा कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed