{"_id":"135fbdf3f490fb914068f08311d0fa8c","slug":"sanjay-singh-contest-in-election-against-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया को टक्कर देंगे आप के संजय सिंह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोनिया को टक्कर देंगे आप के संजय सिंह
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Dec 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को रायबरेली और अमेठी में घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। कुमार विश्वास ने जहां अमेठी से पर्चा दाखिल करने की बात कबूली है, वहीं सूत्रों का मानना है कि संजय सिंह रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
खास बात यह है कि दोनों सीटों पर सियासी पकड़ मजबूत करने के लिए पार्टी शुक्रवार से ‘झाडू़ चलाओ, बेईमान भगाओ’ यात्रा शुरू करने जा रही है।
संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार से अमेठी समेत नजदीकी इलाकों के पार्टी कार्यकर्ता वहां इकट्ठा होंगे। यह यात्रा अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़ समेत आसपास के सभी जिलों से गुजरेगी।
विज्ञापन