फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sanjay nirupam get excuse because of rahul gandhi

संजय निरुपम को राहुल से नजदीकी की वजह से मिली माफी!

Sun, 07 Feb 2016 05:06 AM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 05:06 AM IST
विज्ञापन
sanjay nirupam get excuse because of rahul gandhi

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम को पार्टी ने चेतावनी के साथ अभयदान दे दिया है। निरुपम ने पार्टी की पत्रिका ‘कांग्रेस दर्शन’ में प्रकाशित विवादित लेख को लापरवाही मानते हुए इसके लिए माफी मांगी थी और अनुशासन समिति ने दोबारा ऐसी गलती न करने की हिदायत देकर उन्हें माफ कर दिया।

विज्ञापन


पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से निकटता की वजह से निरुपम बच गए। पत्रिका के लेखों में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर विवादित टिप्पणी की गई थी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पिता को फासीवादी सैनिक करार दिया गया था। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष इस पत्रिका के संपादक हैं।
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय के सूत्र बताते हैं कि इस लापरवाही के लिए संजय निरुपम ने पार्टी उपाध्यक्ष से मिलकर निजी तौर पर सफाई दी थी। निरुपम ने बिना शर्त अपनी गलती स्वीकार करते हुए पत्रिका में प्रकाशित हुई सामग्री के बारे में खुद को अनभिज्ञ बताया और संदेह का कोई कारण न देखकर उन्हें यह राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पत्रिका में इस तरह की सामग्री प्रकाशित होने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सख्त नाराज थीं। इस क्रम में संजय निरुपम को वरिष्ठ नेता एके एंटनी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय अनुशासन समिति ने नोटिस भी थमाया था।

जोगी दें जवाब

sanjay nirupam get excuse because of rahul gandhi

वहीं केंद्रीय अनुशासन समिति ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अजीत जोगी को 15 दिन के भीतर अपना जवाब देने को कहा है।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के क्रम में अंतागढ़ सीट को लेकर यह नोटिस जारी हुआ है। इसमें अजीत जोगी और उनके पुत्र अमित जोगी को 15 दिन के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।

इससे पहले पार्टी मुख्यालय ने दोनों को इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया था और जोगी पिता-पुत्र ने पार्टी से निलंबित न किए जाने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed