फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sanjay Dutt will Come Out of Jail Tomorrow

कल 440 रुपये लेकर जेल से बाहर निकलेंगे संजय दत्त

Wed, 24 Feb 2016 01:16 PM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt will Come Out of Jail Tomorrow

1993 के मुंबई सीरियल बम धमाके में अवैध रूप से एके-56 राइफल रखने के आरोप में चार साल से अधिक की जेल की सजा काटने के बाद बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त बृहस्पतिवार की सुबह पुणे के यरवदा जेल से बाहर आ जाएंगे। दिलचस्प यह भी है कि इस दौरान वह जेल में कमाई के बचे 440 रुपये भी साथ लाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल, जेल में रहने के दौरान संजय दत्त ने कई तरह की नौकरियां की, जिनमें जेल स्थित रेडियो स्टेशन में रेडियो जॉकी के रूप में उन्हें खूब शोहरत मिली।

बताया जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद दत्त जेल में बंद एक साथी के पारिवारिक विवाद को लेकर एक फिल्म बनाने की योजना भी बना रहे हैं। इस बीच, महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री राम शिंदे ने कहा है कि बॉलीवुड अभिनेता 25 फरवरी को अपनी जेल की सजा पूरी कर लेंगे।
विज्ञापन

संजय दत्त की सजा हुई पूरी

Sanjay Dutt will Come Out of Jail Tomorrow

हालांकि उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई थी, जिसमें उनके अच्छे आचरण के आधार पर आठ महीने 16 दिन की छूट दी गई थी। इस तरह संजय दत्त ने जेल में कुल 4 साल 3 महीने और 14 दिन बिताए।

वहीं उन्हें सजा सुनाने वाले टाडा कोर्ट के जज व बांबे हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त हो चुके जस्टिस प्रमोद कोडे ने कहा है कि समय से पूर्व दत्त की रिहाई में कुछ भी गलत नहीं है, यह जेल नियमों के अनुरूप ही है।

मालूम हो कि संजय दत्त को मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दौरान अवैध रूप से एके-56 राइफल रखने के आरोप में पहली बार 19 अप्रैल, 1993 में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed