{"_id":"019b86ab14f8145195577df0f9579e85","slug":"sanjay-dutt-served-alcohol-in-jail-maharashtra-government-to-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त की बढ़ी परेशानी, शराब परोसने की होगी जांच","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
संजय दत्त की बढ़ी परेशानी, शराब परोसने की होगी जांच
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Dec 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे की यरवदा जेल में फिल्म अभिनेता संजय दत्त को शराब परोसने का मामला तूल पकड़ रहा है। अब महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की जांच कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने कहा, 'हमलोग रिपोर्ट की जांच करेंगे और जो भी शख्स इसमें शामिल होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'
पढ़ें, जेल में संजय दत्त, सजा या मजा?
विज्ञापन
इससे पहले राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता विनोद तावडे़ ने आरोप लगाया था कि कानून का उल्लंघन कर यरवदा जेल में संजय को शराब परोसी जा रही है। इसमें कुछ पुलिस अधिकारी अभिनेता की सहायता कर रहे हैं।
विज्ञापन
1993 के मुंबई बम ब्लास्ट में दोषी करार देने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने संजय दत्त को छह साल की सजा सुनाई थी। अक्टूबर में पत्नी मान्यता दत्त की तबियत खराब होने के कारण संजय को 30 दिन का पैरोल मिला था।
पैरोल पर भी हुआ था विवाद
संजय दत्त को मिली एक महीने की पैरोल को लेकर भी खूब विवाद हुआ था। पत्नी और बेटी की खराब तबियत का हवाला देकर संजय दत्त ने पैरोल मांगी थी।
जबकि चिट्ठी से पहले संजय दत्त की पत्नी एक पार्टी में देखी गई थी। इस पूरे विवाद के बाद इस मामले की जांच के आदेश दिए गए थे।