{"_id":"f5aefcdd0b00bdbb85874e52ad695593","slug":"sanjay-dutt-salutes-indian-flag-while-he-was-leaving-jail-video-goes-viral-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से बाहर आते वक्त संजय दत्त ने तिरंगे को किया सलाम, वीडियो वायरल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जेल से बाहर आते वक्त संजय दत्त ने तिरंगे को किया सलाम, वीडियो वायरल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त गुरुवार को पुणे के यहवदा जेल से रिहा हो गए। बाहर आते वक्त उन्होंने जेल के ऊपर लगे तिरंगे झंडे को सलामी दी। झंडे को सलामी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इस वीडियो में साफ तौर पर देखा सकता हैं कि जेल से बाहर आते समय उन्होंने सबसे पहले अपना बैग जमीन पर रखा और जेल की धरती को प्रणाम किया। इसके बाद वह पीछे मुड़े और तिरंगे को सलाम किया।
विज्ञापन
जब संजय जेल से बाहर निकले तो उनका स्वागत करने के लिए भारी संख्या में लोग बाहर मौजूद थे। नीले शर्ट और जींस पहने हुए जब वह बाहर निकले तो उनके चेहरे पर रिहाई की खुशी साफ दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान यह भी खबरें आई कि राजकुमार हिरानी संजय दत्त के बाहर आने की शूटिंग भी कर रहे थे। बताया जाता है कि हिरानी संजय की जीवनी पर एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें यह सीन भी शामिल किया जाएगा। गौरतलब हैं संजय दत्त पिछले 42 महीनों से पुणे की यरवदा जेल में कैद थे।
देखें वायरल वीडियो...