{"_id":"78bc1d7c-9567-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"sanjay-dutt-has-suffered-a-lot-mamata","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त के समर्थन में उतरी ममता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
संजय दत्त के समर्थन में उतरी ममता
कोलकाता/एजेंसी
Updated Mon, 25 Mar 2013 09:47 PM IST
विज्ञापन
संजय दत्त को राजनेताओं और फिल्मी सितारों से मिल रहे समर्थन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम भी जुड़ गया है। दीदी का कहना है कि संजय पहले ही काफी कुछ झेल चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘मुझे सिविल सोसायटी और फिल्म जगत से बहुत से निवेदन आए हैं कि जिसमें संजय दत्त को राहत दिलाने की बात कही गई है। हालांकि यह मेरे हाथ में नहीं है। फिर भी मुझे लगता है कि वह अपनी गलती के लिए पहले ही काफी कुछ झेल चुके हैं। पूरी तरह से टूटने के बाद उन्होंने फिर से अपने कैरियर को नई दिशा दी है।’
विज्ञापन
संजय दत्त के पिता सुनील दत्त के साथ अपने जुड़ाव के बारे में उन्होंने कहा कि हम दोनों ने टाडा के दुरुपयोग का मुद्दा जोर शोर से उठाया था। ममता ने आगे लिखा, ‘आज मुझे उनके पिता सुनील दत्त की याद आ रही है। वह जब भी कोलकाता आते थे, तो मेरे घर जरूर आते थे। अगर वह जीवित होते, तो निश्चित रूप से संजय को राहत देने के लिए हरसंभव प्रयास करते। आइए हम सभी संजय दत्त के लिए प्रार्थना करें।’
विज्ञापन