फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sanjay Dutt got 14 day Parole

संजय दत्त को मिली 14 दिन की पैरोल

Wed, 24 Dec 2014 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 24 Dec 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt got 14 day Parole

पांच साल की सजा काट रहे अभिनेता संजय दत्त को एक बार फिर 14 दिन की पैरोल मिल गई है। पुणे की येरवडा कारागार से उनकी छुट्टी मंजूर कर ली गई है। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें 14 दिन के लिए जेल से रिहा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


संजय दत्त ने इस महीने की शुरुआत में ही 14 दिन के पैरोल के लिए कारागृह अधीक्षक को आवेदन दिया था। जेल प्रशासन ने आवेदन की पुष्टि की थी। करीब 20 दिन की माथापच्ची के बाद मंगलवार को संजय दत्त की पैरोल की मांग को मंजूर कर लिया गया।
विज्ञापन


इससे पहले संजय दत्त को पिछले साल दिसंबर में करीब एक महीने की पैरोल मिली थी। एक साल के बाद ही कैदी पैरोल की मांग कर सकते हैं। समझा जा रहा है कि एक साल का समय पूरा होने के बाद जेल प्रशासन ने उनका आवेदन स्वीकार किया है। कहा जा रहा है कि इस बार भी उन्होंने अपनी पत्नी मान्यता दत्त की बीमारी का हवाला देते हुए पैरोल मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed