{"_id":"dc4db67d55ccc46b868393eb43d7abfa","slug":"sanjay-dutt-get-14-day-furlough-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 दिन की फर्लो पर येरवडा जेल से बाहर आए संजय दत्त","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
14 दिन की फर्लो पर येरवडा जेल से बाहर आए संजय दत्त
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Jan 2015 02:15 PM IST
विज्ञापन
साल 1993 के बम धमाकों के दौरान अवैध हथियार रखने के दोषी अभिनेता संजय दत्त 14 दिन की फैरोल पर पुणे की येरवडा जेल से बाहर आ गए हैं। संजय ने फर्लो की अर्जी दायर की थी जिसे शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने मंजूरी दे दी। जेल से बाहर आए संजय दत्त पहले से ज्यादा स्वस्थ्य नजर आ रहे थे। येरवडा जेल से बाहर निकले संजय दत्त सीधे अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन
संजय दत्त ने अपनी फैरोल के लिए दो महीने पहले अर्जी दी थी। जेल से बाहर आते ही संजय ने कहा कि उन्हें कोई वीआईपी छूट नहीं दी गई है उनके साथ भी ऐसा ही बर्ताव हुआ है, नहीं तो उनकी फैरोल को मंजूरी मिलने में इतना वक्त नहीं लगता। संजय दत्त ने जेल में रहने के दौरान अपना 18 किलो वजन भी घटाया है। फिल्म अभिनेता संजय दत्त पुणे की येरवडा जेल में आर्म्स एक्ट के तहत साल 2013 से बंद हैं।
विज्ञापन
संजय की 14 दिन की फर्लो को 23 दिसंबर को मंजूरी दे दी गई थी। फर्लो एक तरह की छुट्टी होती है जो जेल अधिकारी देते हैं। ये छुट्टी जेल में काम करने के एवज में मिलती है और कैदी के चाल-चलन को देख कर दी जाती है। पर पेरोल अदालत से मिलती है। फर्लो पैरोल से अलग है। फर्लो नियम के तहत जेल प्रशासन भी कैदी की छुट्टी मंजूर कर सकता है।
विज्ञापन