{"_id":"4e11407a-bb14-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"sanjay-dutt-finishes-work-on-some-films-few-still-pending","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ फिल्में अधूरी छोड़ सरेंडर करेंगे संजू बाबा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कुछ फिल्में अधूरी छोड़ सरेंडर करेंगे संजू बाबा
मुंबई/एजेंसी
Updated Sun, 12 May 2013 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बम विस्फोट मामले में जेल जाने से पहले फिल्म अभिनेता संजय दत्त शायद ही अपनी सभी फिल्में पूरी कर पाएं।
विज्ञापन
सरेंडर की तारीख को ध्यान में रखते हुए संजय दत्त ने बहुत सी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है।
हालांकि अभी भी कुछ फिल्मों का काम बाकी है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार संजय दत्त को इस सप्ताह सरेंडर करना होगा।
फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि संजय दत्त ने पुलिसगीरी, जंजीर और पीके फिल्में तो पूरी कर ली हैं। लेकिन अंगुली और शेर की शूटिंग पूरी नहीं हो पाएगी।
पुलिसगीरी पांच जुलाई को रिलीज होने वाली है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने 1993 के बम विस्फोट मामले में संजय दत्त को सशस्त्र अधिनियम के तहत पांच साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के 21 मार्च के इस फैसले के खिलाफ उन्होंने पुनर्विचार याचिका दायर की थी जिसे पिछले शुक्रवार को खारिज कर दिया गया।