{"_id":"4ff00c64-a5b6-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"sanjay-dutt-ask-supreme-court-give-more-time-to-surrender","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त ने सरेंडर के लिए 6 महीने का वक्त मांगा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
संजय दत्त ने सरेंडर के लिए 6 महीने का वक्त मांगा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Apr 2013 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर करने के लिए 6 महीने का और वक्त मांगा है। इस संबंध में उन्होंने अदालत में अर्जी दी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस में षड्यंत्रकारियों से हथियार हासिल करने और अवैध ढंग से अपने पास रखने के जुर्म में सुप्रीम कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के तहत संजय दत्त को पांच साल कैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
संजय की दलील है कि उंगली, पुलिसगिरी, जंजीर सहित सात फिल्मों की शूटिंग बाकी है। इन फिल्मों पर करोड़ों रुपये लगे हैं। यदि वे 18 अप्रैल को सरेंडर कर देंगे तो फिल्म निर्माताओं को भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन
18 अप्रैल तक करना है सरेंडर
सुप्रीम कोर्ट में संजय की याचिका पर कल यानी मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है। संजय दत्त को 18 अप्रैल तक सरेंडर करना है।
इस मामले में 53 वर्षीय दत्त 18 महीने जेल में काट चुके हैं। ऐसे में उन्हें अब करीब साढ़े तीन साल (42 महीने) जेल में बिताने होंगे। लंबे समय से संजय जमानत पर हैं।
'माफी नहीं मांगूंगा'
संजय दत्त पहले ही साफ कर चुके हैं कि वे माफी की गुहार नहीं लगाएंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का असर उनके परिवार पर भी होगा।
भारतीय प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू, पूर्व सपा नेता अमर सिंह, एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह सहित कई लोगों ने संजय को माफ कर देने की अपील की थी।