फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sania mirza wept during television interview

इंटरव्यू में आखिर क्यों रो पड़ी सानिया?

Sun, 27 Jul 2014 01:01 AM IST
Updated Sun, 27 Jul 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
sania mirza wept during television interview

सानिया मिर्जा को मैदान पर खेलते तो सबने देखा होगा लेकिन उन्हें भावुक होकर रोते शायद ही कभी देखा गया हो। तेलंगाना का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने को लेकर उठ रहे सवालों से आहत सानिया ने एनडीटीवी टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान अपने आंसू नहीं रोक सकीं और रोने लगीं। ब्रांड एंबेसडर के मुद्दे पर भाजपा के एक नेता ने सवाल उठाते हुए कहा था कि सानिया मिर्जा पाकिस्तान की बहू हैं।

विज्ञापन


कब तक साबित करनी होगी भारतीयता?

sania mirza wept during television interview

सानिया ने कहा इस बयान से वह बहुत आहत हैं और उन्हें नहीं पता कि कब तक उन्हें अपनी भारतीयता और देशभक्ति को साबित करना होगा। सानिया ने कहा कि देश के लिए इतने साल तक खेलने और मेडल जीतने के बाद भी मेरे बारे में ऐसा कहा जाना सही नहीं है।

मुझे यह समझ में नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। सानिया ने कहा कि जब वह खेलती हैं तो तेलंगाना और भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं और वह इसे जारी रखेंगी और मरते दम तक भारतीय ही रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed