फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sania Mirza is the daughter-in-law of pakistan says BJP

सरकार ने सानिया को बताया देश का गौरव

Thu, 24 Jul 2014 11:12 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sania Mirza is the daughter-in-law of pakistan says BJP

सानिया मिर्जा को तेलंगाना का ब्रांड अम्बेसडर बनाए जाने पर छिड़ा विवाद खत्म होता नजर आ रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को तेलंगाना का ब्रांड अम्बेसडर बनाए जाने पर हमें कोई ऐतराज नहीं है और वह भारत की गौरव हैं।

विज्ञापन


जावडेकर ने कहा सानिया मिर्जा की खुद की अपनी अंतरराष्ट्रीय छवि है। उन्हें लेकर हमें कोई समस्या नहीं है। वह देश की गौरव हैं और सच्चे मायनों में पूरे देश की ब्रांड अम्बेसडर हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तेलंगाना के भाजपा विधायक के लक्ष्मण ने सानिया को पाकिस्तान की बहू करार देते हुए उन्हें तेलंगाना की ब्रांड अम्बेसडर बनाए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सानिया मिर्जा पाकिस्तान की बहू'

Sania Mirza is the daughter-in-law of pakistan says BJP

के लक्ष्मण ने कहा‌ था कि सानिया मिर्जा पाकिस्तान की बहू हैं। तेलंगाना के गठन के लिए हुए आंदोलनों में उन्होंने कभी हिस्‍सा नहीं लिया। फिर उन्हें राज्य का ब्रांड अम्बेसडर बनाने का क्या औचित्य है?

लक्ष्‍मण्‍ा ने कहा, 'सानिया महाराष्ट्र में पैदा हुईं और बाद में हैदराबाद में बस गई। इस प्रकार वह स्‍थानीय भी नहीं हैं। अब वह पाकिस्तान की बहू हैं, उन्होंने विवाह वहां के खिलाड़ी शोएब मलिक से किया।'

उन्होंने कहा कि सानिया को नियुक्त करने के पीछे टीआरएस का मकसद ग्रेटर हैदराबाद के न‌िकाय चुनावों में अल्पसंख्यक वोटों को हासिल करना है।

तेलंगाना ने बनाया ब्रांड अम्बेसडर

Sania Mirza is the daughter-in-law of pakistan says BJP

गौरतलब है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्र शेखर राव ने मंगलवार को सानिया मिर्जा को राज्य का ब्रांड अम्‍बेस्डर नियुक्त किया था। आंध्र प्रदेश का विभाजन करके तेलंगाना का गठन इसी वर्ष किया गया।

अप्रैल-मई महीने में लोकसभा चुनावों के साथ संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने बहुमत पाया था। तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के चंद्र शेखर राव ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

नवगठित राज्य के प्रचार के लिए सानिया को ब्रांड अम्बेसडर बनाने के फैसला टीआरएस ने ही लिया है। राज्य सरकार की ओर से सानिया को एक करोड़ रूपए भी दिए गए।

भाजपा ने किया फैसले का विरोध

Sania Mirza is the daughter-in-law of pakistan says BJP

भाजपा नेता के लक्ष्मण ने राज्य सरकार के फैसले का विरोध किया। लक्ष्मण ने सानिया को एक करोड़ रुपए दिए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, ये पैसा उन्हें दिया जा सकता था।

कांग्रेस के सांसद के हनुमंत राव ने भी कहा कि सानिया ने कभी तेलंगाना के लिए संघर्ष नहीं किया तो उन्हें कैसे इस राज्य का ब्रांड एंबेसेडर बनाया जा सकता है।

हालांकि अनेक पार्टियों के नेताओं ने सानिया के खिलाफ की गई इस टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी आलोचना की।

बयान के विरोध में आए राजनीतिक दल

Sania Mirza is the daughter-in-law of pakistan says BJP

टीआरएस की नेता के कविता ने कहा है कि सानिया भारत की नागर‌िक हैं और ये फैसला तेलंगाना सरकार का है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।

बीजू जनता दल नेता जय पांडा ने कहा कि सा‌निया का विवाह कहीं भी हुआ हो, वह भारत की नागरिक हैं। इसका सम्मान किया जाना चाहा।

पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा सान‌िया हमारे मुल्क की बेटी है। भाजपा को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

जोशी ने लक्ष्मण की आलोचना की

Sania Mirza is the daughter-in-law of pakistan says BJP

व‌रिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने लक्ष्मण के बयान की आलोचना करते हुए कहा है य‌दि कोई ऐसा कह रहा है तो ये उस व्यक्ति की संस्कृति का दर्शाता है।

वहीं, भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि लक्ष्मण ने सही मुद्दा उठाया है इस पर ध्यान दिया जाना चा‌हिए। वामपंथी नेता बृंदा करात ने कहा कि केवल दूषित दीमाग का व्यक्ति ही ऐसी सलाह दे सकता है।

मायावती ने ‌किया स्वागत

Sania Mirza is the daughter-in-law of pakistan says BJP

टीआरएस नेता केशव राव ने कहा कि सानिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्हें लेकर जो भी सवाल उठाया जा रहे हैं, वे मुर्खतापूर्ण हैं।

कांग्रेस नेता मनोहर गिल ने कहा है कि सभी भारतीयों को अपनी इच्छा के अनुसार किसी से भी और कहीं भी शादी करने का हक है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने इस विवाद को अजीब बताया है।

वहीं, बसपा नेता मायावती ने कहा है कि सानिया को तेलंगाना का ब्रांड अम्बेसडर बनाए जाने का स्वागत किया जाना चा‌हिए। कांग्रेस ने तरूण गोगोई ने कहा है क‌ि सानिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारा सिर फक्र से ऊंचा किया है। उन्हें लेकर हो रहा विवाद दुखद है।

सानिया ने चुप्पी तोड़ी

Sania Mirza is the daughter-in-law of pakistan says BJP

सानिया मिर्जा ने भाजपा नेता के बयान पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वह जिंदगी की अंतिम सांस तक भारतीय ही रहेंगी।

सानिया ने कहा, 'मुझे बाहरी बताने के किसी भी प्रयास का मैं कड़ा विरोध करती हूं। मैंने शोएब मलिक से शादी की जो पाकिस्तान के हैं। लेकिन मैं भारतीय हूं और अंतिम सांस तक भारतीय रहूंगी।

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि इस मुद्दे पर प्रमुख नेताओं और मीडिया का बेशकीमती समय बर्बाद हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed