फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sangma to launch his own party today

पीए संगमा आज बनाएंगे नई पार्टी

Sat, 05 Jan 2013 12:05 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 05 Jan 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
sangma to launch his own party today

राष्ट्रपति चुनाव में प्रणव मुखर्जी से शिकस्त खाने के बाद पीए संगमा अब अपनी पार्टी बनाने जा रहे हैं। वह शनिवार को अपनी नई पार्टी की औपचारिक तौर पर घोषणा करेंगे। उनकी पार्टी का नाम नेशनल पीपुल्स पार्टी यानी एनपीपी होगा।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि उनकी पार्टी में कई पूर्व सांसद हो सकते है। राष्ट्रपति चुनाव में हारने के बाद संगमा अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर रणनीति बुन रहे थे। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एनडीए ने उनका खुलकर समर्थन किया। मगर वह चुनाव में प्रणव मुखर्जी से हार गए थे। बाद में वह यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी ले गए थे। मगर वहां भी उनको हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


संगमा की नई पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव के साथ मेघालय विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाएगी। संभावना है कि यह पार्टी एनडीए में शामिल होगी। राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से पहले संगमा कृषि मंत्री शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में थे। मगर राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन नहीं करने पर उन्होंने एनसीपी से नाता तोड़ लिया था। इसी वजह से उनकी सांसद बेटी अगाथा संगमा को यूपीए सरकार के राज्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed