फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sangh new plan on 'love jehad'.

‘लव जेहाद’ के लिए संघ ने बनाया ये प्लान

Thu, 04 Sep 2014 08:42 AM IST
नगेश शर्मा/अमर उजाला, अलीगढ़
नगेश शर्मा/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 04 Sep 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
sangh new plan on 'love jehad'.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने कार्य विस्तार की योजना बड़े स्तर पर तैयार की है। इसी के तहत ब्रज, मेरठ और उत्तराखंड प्रांत के करीब 100 स्वयंसेवकों को पूर्णकालिक (प्रचारक) बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि शिविर में नए प्रचारकों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाने के साथ संघ के कार्य का कैसे विस्तार हो, शाखाओं की संख्या कैसे बढ़ाई जाए, अधिक से अधिक परिवारों को संघ से कैसे जोड़ा जाए और ‘लव जेहाद’ को रोकने के लिए कैसे हिंदू समाज को जागरूक किया जाए आदि पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर 2 सितंबर को रामघाट रोड स्थित तरुण वैली गेस्ट हाउस में शुरू हो गया है जो 12 सितंबर तक चलेगा। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख श्रीकृष्ण चंद्र के बौद्धिक से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के विस्तार पर होगा मंथन

sangh new plan on 'love jehad'.

संघ की योजना से ये पूर्णकालिक प्रचारक तीनों प्रांतों में संघ के कार्य का विस्तार करेंगे। प्रशिक्षण देने के लिए केंद्रीय अधिकारियों में अखिल भारतीय ग्राम विकास प्रमुख डॉ. दिनेश कुमार ने शिविर में डेरा डाल दिया है और अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख सुरेश चंद्र के गुरुवार को आने की उम्मीद है।

बताया जाता है कि संघ ने अपने कार्य विस्तार के लिए प्रचारकों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान दिया है। इसी के चलते गर्मियों में लगे संघ शिक्षा वर्गों में छांटे गए करीब 100 पूर्णकालिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

संघ के सूत्रों के अनुसार जिन जिलों में मुस्लिमों की संख्या अधिक है वहां ‘लव जेहाद’ के मामले अधिक हैं। इसी के तहत नए प्रचारकों को प्रशिक्षण के लिए ब्रज प्रांत के अलीगढ़ जिले का चयन किया गया। शिविर में सीमित लोगों की ही आवाजाही रहेगी।

शहर में शाखा लगाना सीखेंगे नए प्रचारक

sangh new plan on 'love jehad'.

क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख श्रीकृष्ण चंद्र ने बताया कि नए प्रचारकों का प्रशिक्षण शिविर संघ कार्य की निरंतर प्रक्रिया का अंग है। किसी विषय विशेष के लिए इसका आयोजन नहीं है। संघ कार्य का लगातार विस्तार हो रहा है, शाखाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

संघ की शाखा कैसे लगाई जाए इसका प्रशिक्षण नए प्रचारकों को शहर में शाखा लगवाकर दिया जाएगा। इसके लिए शहर के करीब 20 स्थानों का चयन किया गया है।

संघ के नए क्षेत्र प्रचारक आलोक कुमार, क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख सुशील कुमार, ब्रज प्रांत प्रचारक दिनेश कुमार, ब्रज प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख देवराज, विभाग प्रचारक उमाकांत इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed