फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sangh gives permission to modi-rajnath to clean sweep in party

मोदी-राजनाथ के 'क्लीन स्वीप-75' को संघ से मिली मंजूरी!

Tue, 25 Mar 2014 08:26 AM IST
Updated Tue, 25 Mar 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
sangh gives permission to modi-rajnath to clean sweep in party

टिकटों के वितरण को लेकर घमासान से जूझ रही भाजपा के नेतृत्व को राष्ट्रीय स्वयं प्रमुख मोहन भागवत का सहारा मिल गया है।

विज्ञापन


संघ प्रमुख ने भाजपा के पितामह लालकृष्ण आडवाणी की मौजूदगी में कहा कि समय के साथ बदलाव जरूरी है। इसे अच्छे मन से स्वीकार किया जाना चाहिए।

संघ प्रमुख के इस बयान से साफ है कि उन्होंने नरेंद्र मोदी और राजनाथ की जोड़ी की बुजुर्ग नेताओं को चुनावी राजनीति से दूर रखने की रणनीति पर मुहर लगा दी है।

आडवाणी समेत अन्य बुजुर्ग नेताओं को नसीहत

sangh gives permission to modi-rajnath to clean sweep in party

संघ प्रमुख के इस बयान को आडवाणी से लेकर डॉ मुरली मनोहर जोशी, लालजी टंडन, कलराज मिश्र व जसवंत सिंह सरीखे बुजुर्ग नेताओं के लिए नसीहत भी माना जा रहा है।

संघ के मुखपत्र पांचजन्य और ऑर्गेनाइजर के रीलांच समारोह में संघ प्रमुख ने कहा कि समय के साथ बदलाव जरूरी है। संघ लंबे समय से भाजपा में नए नेतृत्व को आगे लाने की कोशिश करता रहा है।

इसी रणनीति के तहत चार साल पहले नितिन गडकरी को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया और अब नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

75 साल से अधिक के नेता राजनीति से हटें

sangh gives permission to modi-rajnath to clean sweep in party

संघ चाहता था कि भाजपा में 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओ को लोकसभा की चुनावी राजनीति से हट जाना चाहिए ताकि नया नेतृत्व आगे आ सके। लेकिन भाजपा को इस बार भी आडवाणी, जोशी के अलावा शांता कुमार और बीसी खंडूरी जैसे उम्रदराज नेताओं को मैदान में उतारना पड़ा।

गांधीनगर के बजाए भोपाल से चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े आडवाणी भी संघ की दखल के बाद ही माने। लेकिन जसवंत सिंह, लालमुनि चौबे और हरिन पाठक जैसे बुजुर्ग नेताओं के तीखे तेवरों के बीच संघ प्रमुख ने समय के साथ बदलाव जरूरी कहकर नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह को बहुत बड़ा समर्थन दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed