फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sangh and government will shake on issues

संघ और सरकार करेंगे मुद्दों पर 'मंथन', जानिए क्या होंगे मुद्दे?

Fri, 28 Aug 2015 08:49 AM IST
Updated Fri, 28 Aug 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन
sangh and government will shake on issues

नरेंद्र मोदी सरकार के साथ विवादित मुद्दों पर एक राय बनाने के लिए संघ, सरकार और भाजपा के बीच होने वाली समन्वय बैठक सितंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली में होगी।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि यह बैठक दो से चार सितंबर तक चलेगी। इसमें सरकार के साथ विवाद के विषयों पर चर्चा होगी। धर्म के आधार पर जनसंख्या के आंकड़े सार्वजनिक होने और बिहार चुनाव के मद्देनजर यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन


वहीं मोदी सरकार के आर्थिक एजेंडे की थम रही रफ्तार के अलावा देश के कृषि संकट पर भी मंथन होगा। बताया जा रहा है कि मोदी सरकार आने के बाद संघ और सरकार के शीर्ष नेतृत्व के बीच इस बात की सहमति पहले ही बन चुकी है कि विवाद के मुद्दों को बैठ कर सुलझाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेनी है सहमति

sangh and government will shake on issues

दोनों के बीच समय-समय पर समन्वय बैठक बुलाने की सहमति बनी थी। इस प्रयास के तहत ही सितंबर के पहले सप्ताह में सरकार, भाजपा और संघ संगठनों की समन्वय बैठक बुलाई गई है।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में मोदी सरकार के शीर्ष मंत्री, संघ के शीर्ष पदाधिकारी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और संगठन महामंत्री राम लाल के अलावा संघ के अनुषांगिक संगठनों के प्रमुख भी उपस्थित रहेंगे।

सरकार को भूमि अधिग्रहण बिल के अलावा श्रम सुधारों पर संघ के संगठनों की सहमति लेनी है।

कसे जाएंगे पेंच

sangh and government will shake on issues

साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने को लेकर कृषि मंत्रालय के पेंच कसे जाएंगे। इसके अलावा बिहार चुनाव और पूर्वोत्तर भारत के मामलों पर भी चर्चा होने के आसार हैं।

भगवा परिवार के लिए बिहार चुनाव के परिणाम अहम हैं। तो गुजरात में फैली आरक्षण की आग भी उसकी चिंता बढ़ा रही है। इस पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।

इसके अलावा देश की शिक्षा नीति के साथ मोदी सरकार के मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed