फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sangeeta did not get the permission to enter in home

सास को पीटा था संगीता ने, पति ने नहीं घुसने दिया घर में

Wed, 10 Feb 2016 09:32 AM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
sangeeta did not get the permission to enter in home

सास-बहू के प्रकरण में बहू संगीता जैन की जमानत होने के बाद जब वह घर पहुंची तो उसके ससुरालियों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। इस दौरान उसके पति ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए दरवाजे से धक्के देकर बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन


धक्का मुक्की में उसकी हालत खराब हो गई। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। बहू को घर के अंदर भेजने की मांग उठने लगी। बाजार में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। गुस्साई भीड़ ने उसके पति की पिटाई कर डाली।
विज्ञापन


मामले को लेकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस संगीता व उसके पति को थाने ले आई। संगीता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने संगीता को एसपी के समक्ष पेश किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला सब्जी मंडी निवासी महिला संगीता जैन के सास को पीटने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने विगत 12 जनवरी को उसके खिलाफ धारा 307 व 504 में रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया था।

इस मामले में बहू को प्रताड़ित करने का आरोप ससुरालियों पर भी लगा था। सोमवार को संगीता जैन जमानत पर छूटने के बाद अपने भाईयों के साथ थाने पहुंची और उसे सुरक्षित उसे ससुराल छोड़ने की गुहार लगाई।

पुलिस ने उसे घर छोड़ने से साफ इंकार कर दिया। उसके बाद वह अपने भाईयों के साथ अपने ससुराल में पहुंच गई। उसके ससुर श्रीयांस व पति संदीप जैन ने संगीता को घर में नहीं घुसने नहीं दिया।

पति के साथ रहने की जिद

sangeeta did not get the permission to enter in home

संगीता को धक्का मुक्की करके घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान उसकी तबीयत भी खराब हो गई। संगीता कह रही थी उसे अपने पति के साथ ही रहना हैं। पता चलने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

उसे घर के अंदर भेजने की मांग उठने लगी। ससुरालियों ने घर में रखने से साफ इंकार कर दिया। गुस्साए लोगों ने उसके पति को धुन डाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संगीता व उसके पति को थाने ले आई।

सीओ अशोक कुमार यादव भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने पति को छोड़कर संगीता को अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार की सुबह को संगीता अपने वकील जाकिर एडवोकेट के साथ एसपी के पास पहुंची।

एसपी ने मामला सीओ धामपुर को सौंपते हुए दो दिन के भीतर संगीता के रहने के लिए मकान व उसके खाने पीने का खर्च दिलाने का आश्वासन दिया हैं। फिलहाल संगीता अपने मायके धामपुर में रहने के लिए चली गई है।

नहटौर,संगीता जैन जमानत से छूटने के बाद जब अपने घर पहुंची तो उसका एक ही कहना था कि वह तो अपने पति के साथ ही रहेगी। वह बार -बार कह रही थी कि उसे तो अपने बाबू के साथ ही रहना है। संगीता अपने पति को प्यार से बाबू कहकर संबोधित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed