{"_id":"57624d99a0aba6b0c4cb33db8f429598","slug":"sangeet-som-brother-arrested-wife-booked","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत सोम के भाई गिरफ्तार, पत्नी पर भी मामला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
संगीत सोम के भाई गिरफ्तार, पत्नी पर भी मामला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Sep 2013 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर दंगों में आरोपी और भाजपा विधायक संगीत सोम के भाई सागर को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और महापंचायत का आयोजन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
संगीत सोम की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को मेरठ के खेड़ा गांव में पाबंदी के बावजूद महापंचायत आयोजित करने के आरोप में यह कदम उठाया गया।
संगीत सोम की पत्नी प्रीति सोम पर भी मामला दर्ज किया गया है।
इस महापंचायत में हिंसा भड़की थी। पुलिस और आम लोगों के बीच संघर्ष में 20 लोग जख्मी हो गए और कई सरकारी वाहन फूंके गए।
एसएसपी दीपक कुमार के मुताबिक सोम के पीए चंद्रशेखर सहित 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा से जुड़े मामलों में 3,605 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कुमार ने बताया कि सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाने, दहशत फैलाने के आरोप में चार एफआईआर दर्ज की गई हैं।
स्थिति अभी तनावपूर्ण है लेकिन शांति बनी हुई है। संघर्ष के बाद किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल भेजा गया है।
इस बीच विरोध करने वाले एक वकील को भी गिरफ्तार किया गया है। इससे गुस्साए वकील एसएसपी से भी मिले और बाद में हड़ताल पर चले गए। एसएसपी ने उन्हें जांच का वादा किया है।
विज्ञापन
इस हिंसा में आरएएफ और पुलिस के कम से कम 20 घायल हुए हैं और सरका वाहनों को क्षति पहुंची है।
सभाओं में भड़काऊ भाषण देने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में सरधना क्षेत्र के भाजपा विधायक संगीत सोम, थानाभवन के भाजपा विधायक सुरेश राणा और बसपा विधायक नूर सलीम राणा का गिरफ्तार किया गया था। संगीत सोम पर रासुका लगाया गया है।