फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sangeet som become angry on the statement of SP

'लड़की पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एसपी को गांव में घुसने क्यों दिया'

Wed, 13 Jan 2016 06:08 AM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 06:08 AM IST
विज्ञापन
sangeet som become angry on the statement of SP

यूपी के बागपत में छात्रा साक्षी चौहान की हत्या की दुखद घटना में खिंदौड़ा पहुंचे सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। लोगों ने इस केस में पुलिस के अभद्र व्यवहार और एसपी द्वारा बच्ची पर अभद्र टिप्पणी की शिकायत की तो वह भड़क गए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि ऐसे एसपी को गांव में घुसने ही क्यों दिया।

विज्ञापन


साक्षी चौहान का शव मिलने के तीसरे दिन खिंदौड़ा गांव पहुंचे भाजपा विधायक संगीत सोम पुलिस अफसरों द्वारा पीड़ित परिवार के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर भड़क उठे। उन्होंने, गांव के लोगों से कहा कि बच्ची पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एसपी को गांव में क्यों घुसने दिया? क्या तुम्हारा खून, पानी हो गया है?

विज्ञापन

पूरी घटना की ली जानकारी

sangeet som become angry on the statement of SP

सोम ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और पूरी घटना की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि एसपी ने पीड़ित परिवार को केस में फंसाने दी धमकी दी। इस पर विधायक बोले कि इस तरह चुप रहने से आज एक बेटी के साथ घटना हुई है, कल दूसरी बेटियों के साथ भी यही होगा।

इतने कमजोर मत बनो कि अपनी आवाज भी न उठा सको। क्या तुम्हारा खून पानी हो गया है। उन्होंने खुली चुनौती दी कि एसपी बागपत पीड़ित परिवार को जेल भेजने की धमकी देने की बजाय उन्हें जेल भेजकर दिखाएं, उन्हें पता चल जाएगा, उन्हें जेल जाने से डर नहीं लगता।

उन्होंने लोगों को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया और कहा डरें नहीं, न्याय के लिए लड़ाई में वह उनके साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed