{"_id":"99698f38702c0c475e2e55b32d777f44","slug":"sandeep-dikshit-use-abusive-language-in-loksabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शीला दीक्षित के बेटे ने संसद में दी गालियां'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'शीला दीक्षित के बेटे ने संसद में दी गालियां'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 02 Sep 2013 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित और कांग्रेसी सांसद मधुयाक्षि गौड़ पर संसद में गालियां देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा दोनों पर धमकाने का इल्जाम भी लगा है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि तेलंगाना के मुद्दे पर सदन स्थगित होने के बाद संदीप दीक्षित ने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) सांसदों को गालियां और धमकी दी।
विज्ञापन
भाजपा का कहना है कि संदीप दीक्षित ने संसद में कहा, 'हम देखेंगे की आप दिल्ली में कैसे रहते हो।'
लोकसभा में सोमवार को तेलंगाना पर कांग्रेस और टीडीपी के सांसदों ने जमकर हंगामा किया। टीडीपी सांसद एन शिवप्रसाद लोकसभा में इंदिरा गांधी का मुखौटा पहनकर आए थे। हंगामे के चलते लोकसभा स्थगित भी कर दी गई।
विज्ञापन
भाजपा सांसद शहनवाज हुसैन ने कहा कि लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने पर आज तो कांग्रेस सांसदों ने सारी मर्यादाएं तोड़ दीं। कभी ऐसा व्यवहार नहीं हुआ। कार्यवाही स्थगित होते ही कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित ने टीडीपी सांसदों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं।
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने इस मुद्दे पर स्पीकर से मुलाकात भी की है।
वहीं, कांग्रेस ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि भाजपा केवल राजनीति कर रही है। संदीप दीक्षित या मधुयाक्षि गौड़ ने ऐसा कुछ नहीं कहा बल्कि टीडीपी सांसद ही तेलुगू भाषा में उन्हें और उनके नेता को गालियां दे रहे थे।
कांग्रेस सांसद पोन्नम प्रभाकर ने एन शिवप्रसाद पर भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संदीप दीक्षित ने तो कहा था कि इस तरह का व्यवहार दिल्ली के लोग कैसे सहन करेंगे।
लोकसभा में आज हंगामे के बाद कांग्रेस और टीडीपी के नौ सांसदों को निलंबित भी कर दिया गया।