फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sand model will help to revamp taj security

सैंड मॉडल से चाकचौबंद होगी ताजमहल की सुरक्षा

Sat, 17 Nov 2012 12:29 PM IST
आगरा/ब्यूरो
आगरा/ब्यूरो Updated Sat, 17 Nov 2012 12:29 PM IST
विज्ञापन
sand model will help to revamp taj security

ताजमहल की चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए सैंड मॉडल की मदद ली जाएगी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही मस्जिद की तर्ज पर ताजमहल का सैंड मॉडल बनेगा। इसके जरिये सुरक्षा बलों को ताज परिसर के सुरक्षा बिंदुओं की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


सैंड मॉडल में ताज परिसर के येलो और रेड जोन के सुरक्षा बिंदुओं को अलग-अलग रंगों से सांकेतिक चिह्नों के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इसे तैयार करने के लिए कृष्ण जन्मभूमि परिसर में स्थित मॉडल की मदद ली जाएगी। वहां पर सुरक्षाबलों को ब्रीफिंग कराने को इसका प्रयोग किया जाता है। इसी तर्ज पर यहां भी ताज का मॉडल तैयार किया जाना है। स्थायी समिति की बैठक के बाद इसके लिए ताज सुरक्षा को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि इस मॉडल को ताज के अंदर रखा जाएगा। इसके लिए एएसआई से परमीशन ली जाएगी। स्थायी समिति की बैठक में तय किया गया है कि यदि मॉडल को रखने के लिए स्थान की कमी प्रतीत होती है तो इस बारे में अवगत कराया जाए, ताकि इसे रखने को स्थान चयनित किया जा सके। इस मॉडल से जवानों को ताज के चप्पे-चप्पे पर लगने वाली ड्यूटियां समेत अन्य चीजों को मॉडल के माध्यम से समझाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताज सुरक्षा के सीओ स्वर्णजीत कौर ने बताया कि सैंड मॉडल के बारे में जानकारी के लिए ताज सुरक्षा थाने की टीम को मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भेजा गया था। टीम जानकारी लेकर आई है। अगली बैठक में इसे रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed