फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sanaullah body arrives in pakistan

पाकिस्तान पहुंचा सनाउल्लाह का शव

Fri, 10 May 2013 01:55 AM IST
चंडीगढ़/जम्मू/ब्यूरो
चंडीगढ़/जम्मू/ब्यूरो Updated Fri, 10 May 2013 01:55 AM IST
विज्ञापन
sanaullah body arrives in pakistan

चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल में भर्ती पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह (52) की बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे मौत हो गई।

विज्ञापन


पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमआर) के डॉक्टरों ने मौत की वजह किडनी फेल होना बताया।

उसके शव को पीआईए के विशेष विमान से पाकिस्तान ले जाया गया। विमान का बंदोबस्त पाकिस्तान सरकार ने किया।

जम्मू की कोट बलवाल जेल में तीन मई को सनाउल्लाह की साथी कैदियों ने जमकर पिटाई की थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

सनाउल्लाह पर हमले का आरोपी भारतीय सेना का पूर्व जवान विनोद कुमार है जो अपने साथी की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

पाकिस्तान पहुंचा सनाउल्लाह का शव
विज्ञापन


पुलिस ने विनोद के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला अब हत्या में तब्दील कर दिया है। पिटाई के बाद से ही सनाउल्लाह डीप कोमा में था।

डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की लेकिन उसे बचाने में कामयाब नहीं हो सके। खबर है कि सनाउल्लाह की मौत से बौखलाए बलवाल जेल में बंद पाकिस्तानी कैदियों ने जमकर बवाल काटा और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनाउल्लाह के पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के तीन डॉक्टरों का एक पैनल बनाया गया है। सनाउल्लाह 1994 के कटरा ब्लास्ट मामले का गुनहगार है और वह उम्रकैद की सजा भुगत रहा था।

सनाउल्लाह की मौत पर मुख्यमंत्री ने मांगी माफी

कटरा हिंदुओं के धार्मिक स्थल माता वैष्णो देवी धाम के नजदीक है। विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई थी। उसे 1999 में गिरफ्तार किया गया था। जम्मू कश्मीर की कुल सात जेलों में 74 पाकिस्तानी कैदी हैं।

सनाउल्लाह पर हमला पाक जेल में बंद भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की मौत के एक दिन बाद हुआ था। लाहौर की कोट लखपत जेल में सरबजीत पर कैदियों ने हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed