फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   samosa create problem among two group, one woman died

समोसे को लेकर हुआ विवाद, 1 की मौत 9 घायल

Tue, 14 Jul 2015 07:54 AM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 07:54 AM IST
विज्ञापन
samosa create problem among two group, one woman died

नगसर नेवाजूराय गांव में रविवार की शाम दुकान से समोसा लेने के चक्कर में दो बच्चों के बीच हुआ विवाद देर रात संघर्ष में बदल गया। इसे लेकर दो पक्षों में न सिर्फ जमकर ईंट-पत्थर चले बल्कि मारपीट में एक महिला की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। मौके पर चार थानों की फोर्स पहुंची थी।

विज्ञापन


तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से प्रधान पति समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। नगसर नेवाजूराय गांव में स्थित एक दूकान पर नगसर नेवाजूराय निवासी विक्की पटेल और अफरोज समोसा लेने पहुंचे। पहले समोसा लेने के चक्कर में दोनों किशोर भिड़ गए। दोनों में मारपीट होती देख विक्की की मां तारा देवी बीचबचाव करने लगीं।
विज्ञापन

सरस्वती देवी सिर में पत्थर से चोट लगने पर बेहोश

samosa create problem among two group, one woman died

आरोप है कि इसी दौरान अफरोज ने तारा देवी की पिटाई कर दी। कुछ ही देर में वहां दोनों पक्षों से काफी संख्या में लोग जुट गए। गालीगलौज के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे।

इसी दौरान दूकान के पास बैठीं सरस्वती देवी (68) सिर में पत्थर से चोट लगने पर बेहोश होकर गिर पड़ीं। इसके अलावा पथराव में रामचंद्र (70), तारा देवी (65), जयप्रकाश (40), अजीत (11), अमित (13), अलीशेर (50), कयूम खां (45), इमरान खां (32) और शकील (35) घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सरस्वती देवी को जिला अस्पताल भेजवाया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कराया गया

samosa create problem among two group, one woman died

सूचना मिलते ही नगसर के अलावा जमानिया, दिलदारनगर, सुहवल और रेवतीपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात में ही पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी एवं प्रभारी जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र भी पहुंच गए।

तनाव को देखते गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। इस मामले में सरस्वती देवी के पुत्र शैलेश गुप्ता की तहरीर पर चार नामजद तथा दूसरे पक्ष से इमरान खां की तहरीर पर छह नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आनंद कुलकर्णी, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में आठ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। मौके पर शांति है। तनाव जैसा कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed