फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   samjhauta train blast case one more accused arrested

समझौता ट्रेन ब्लास्ट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Dec 2012 09:06 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 17 Dec 2012 09:06 PM IST
विज्ञापन
samjhauta train blast case one more accused arrested

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को समझौता एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट मामले में दो दिन के भीतर दूसरी बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एनआईए ने सोमवार को इस मामले के एक और अहम आरोपी धन सिंह को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने हाल ही में उज्जैन जिले से राजेंद्र चौधरी उर्फ दशरथ को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


खुफिया जानकारी मिलने के बाद एनआईए ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगते चित्रकूट से धन सिंह को दबोचा। वर्ष 2008 में मालेगांव में हुए बम धमाके मामले में भी सिंह संदिग्ध है। सूत्रों ने बताया कि समझौता ट्रेन ब्लास्ट की साजिश रचने वालों में से सिंह भी एक अहम व्यक्ति है।
विज्ञापन


चित्रकूट में सिंह ‘स्वामीजी’ के नाम से जाना जाता था। सूत्रों ने कहा कि एनआईए समझौता ट्रेन और मालेगांव ब्लास्ट मामले में धन सिंह को हिरासत में लेने की कोशिश करेगी। महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 में हुए बम धमाकों में छह लोग मारे गए थे। इस मामले की भी जांच एनआईए ही कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने 15 दिसंबर को मध्य प्रदेश के उज्जैन से राजेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया था। चौधरी पर पाकिस्तान तक चलने वाली समझौता ट्रेन में 2007 में बम रखने का आरोप है। समझौता ब्लास्ट मामले की सुनवाई कर रही हरियाणा की पंचकुला कोर्ट ने चौधरी को 12 दिन की एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में सिंह की गिरफ्तारी पांचवीं है। 18 फरवरी 2007 को हरियाणा के पानीपत के नजदीक समझौता एक्सप्रेस ट्रेन में हुए बम धमाके में 68 लोग मारे गए थे और 12 यात्री घायल हो गए थे। मृतकों में ज्यादातर पाकिस्तानी नागरिक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed