फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Samjhauta express stopped at Wagha station due to Kisan Andolan in Punjab

वाघा सीमा पर ही रोक दी गई 'समझौता एक्सप्रेस'

Thu, 08 Oct 2015 02:29 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 02:29 PM IST
विज्ञापन
Samjhauta express stopped at Wagha station due to Kisan Andolan in Punjab

पाकिस्तान से भारत आ रही समझौता एक्सप्रेस को वाघा स्टेशन पर ही रोक दिया गया है। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन की वजह से इस ट्रेन को रोक दिया गया है। इस आंदोलन के मद्देनजर इस सेवा को दो दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


किसान आंदोलन के चलते भारत से पाकिस्तान जाने वाली ट्रेन को भी नई दिल्ली में ही रोक दिया गया है। आंदोलन के चलते दोनों देशों के यात्रियों को किसी प्रकार का नुकसान न हो, इसलिए ये कदम उठाया गया है। पंजाब की स्थिति जैसे ही ठीक हो जाएगी वैसे ही फिर से इस रेल सेवा को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बिछड़े लोगों से मिलाती है समझौता एक्स

Samjhauta express stopped at Wagha station due to Kisan Andolan in Punjab

गौरतलब है कि समझौता एक्सप्रेस को दोस्ती एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है। यह ट्रेन भारत-पाक के बीच हुए एक साझा समझौते के तहत दिल्ली से अटारी तक चलाई जाती है। सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को चलाई जाने वाली इस ट्रेन से सैकड़ों यात्री हर हफ्ते भारत आते हैं और लगभग उतने ही पाकिस्तान जाते हैं।

यह ट्रेन बटवांरे बाद दोनों देशों में रहे लोगों के परिजनों और रिश्तेदारों को एक दूसरे से मिलवाने में अहम भूमिका निभाती है। हालांकि, समय-समय पर दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ने पर इस सेवा को बंद कर दिया जाता है लेकिन फिर से संबंध सामान्य होने पर फिर से इसे चलाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed