फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   samjhauta bomb planter may be also involved in mecca blast says nia

मक्का ब्लास्ट में भी हो सकता है चौधरी का हाथ: एनआईए

Sun, 16 Dec 2012 08:18 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 16 Dec 2012 08:18 PM IST
विज्ञापन
samjhauta bomb planter may be also involved in mecca blast says nia

समझौता एक्सप्रेस ट्रेन में बम रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए राजेंद्र चौधरी हैदराबाद की मक्का मस्जिद पर हुए बम धमाके में भी शामिल हो सकता है।

विज्ञापन


राजेंद्र की गिरफ्तारी इस मामले को सुलझाने में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मदद कर सकती है। मक्का मस्जिद पर मई, 2007 में हुए बम धमाके में नौ लोग मारे गए थे। एनआईए ने चौधरी (30 वर्ष) को शनिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि चौधरी उर्फ समुंदर सिंह दक्षिणपंथी कट्टरवादी था। उसने अपनी पहचान पूरी तरह से बदल डाली थी और पिछले तीन सालों से दूसरे नाम से रह रहा था। एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी पर आरोप है कि वह 18 मई, 2007 को मक्का मस्जिद पर बम रखने में भी शामिल था। यहां पर हुए विस्फोट में नौ लोग मारे गए थे जबकि पांच अन्य लोग पुलिस के साथ हुए संघर्ष में मारे गए। इस ऐतिहासिक मस्जिद पर जुमा की नमाज के दौरान सेल फोन नियंत्रित पाइप बम रखे गए थे।

चौधरी से समझौता एक्सप्रेस और मक्का मस्जिद बम धमाकों में उसकी भूमिका के बारे में पूछताछ की जाएगी। एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि दोनों मामलों की जांच से संकेत मिले कि दोनों जगह पर बम रखने वाले एक गुट के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed