फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   samjhauta blast suspect Chaudhary to be arrested for 2006 malegaon blasts

एनआईए मालेगांव ब्लास्ट में चौधरी को करेगी गिरफ्तार

Fri, 28 Dec 2012 07:47 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 28 Dec 2012 07:47 PM IST
विज्ञापन
samjhauta blast suspect Chaudhary to be arrested for 2006 malegaon blasts

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) 2006 में हुए मालेगांव बम धमाकों के सिलसिले में राजेंद्र चौधरी को गिरफ्तार करेगी। चौधरी को एनआईए ने हाल ही में 2007 में हुए समझौता एक्सप्रेस ट्रेन विस्फोट मामले में मध्य प्रदेश से धर दबोचा था। चौधरी वर्तमान में दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। उसे 3 जनवरी को विशेष कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


विशेष मकोका कोर्ट ने शुक्रवार को मालेगांव बम विस्फोट मामले में चौधरी को कोर्ट में पेश करने का निर्देश जारी किया। विशेष सरकारी वकील ने बताया कि कोर्ट ने 3 जनवरी को चौधरी को कोर्ट में पेश किए जाने का नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील मालेगांव कस्बे में 8 सितंबर 2006 को एक मस्जिद के पास कई धमाके हुए थे। इसमें 37 लोग मारे गए थे और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। विभिन्न मामलों में गिरफ्तार कुछ दक्षिणपंथी कार्यकर्ता से हुई पूछताछ में चौधरी का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए के सूत्रों ने कहा कि एक बार चौधरी को हिरासत में लेने और पूछताछ करने में और कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मालेगांव विस्फोट के बाद महाराष्ट्र की एटीएस ने सलमान फारसी, शबीर अहमद, नूरुलहुदा दोहा, रईस अहमद, मोहम्मद अली, आसिफ खान, जावेद शेख, फारूक अंसारी और अबरार अहमद को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed