{"_id":"18db643e-5044-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"samjhauta-accused-also-involved-in-jammu-blast-says-nia","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू ब्लास्ट में भी शामिल समझौता मामले के आरोपी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जम्मू ब्लास्ट में भी शामिल समझौता मामले के आरोपी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 27 Dec 2012 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को आशंका जताई कि समझौता ट्रेन और मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी 2004 में जम्मू में हुए धमाकों में भी शामिल थे।
विज्ञापन
समझौता और मालेगांव मामलों में हाल ही में मध्य प्रदेश से गिरफ्तार तीन में से एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसका संगठन जम्मू में 2004 में मस्जिद के बाहर धमाका करने के मामले में भी शामिल रहा है। हमले में 20 लोग घायल हो गए थे, जबकि बाद में इनमें से 2 की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने तब हमले में तहरीक-उल-मुजाहिदीन के शामिल होने का दावा किया था। मगर अब ताजा तहकीकात के मद्देनजर एनआईए जम्मू-कश्मीर पुलिस से केस उसे सौंपने का आग्रह करने की योजना बना रहा है। मध्य प्रदेश से गिरफ्तार लोगों के नाम आर. चौधरी, धन सिंह और तेज राम हैं। इन तीनों से मिलने वाली सूचनाओं से एनआईए को कई गुत्थियां सुलझने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सुराग खोजने को एनआईए ने खंगाला जंगल
वर्ष 2007 के समझौता ट्रेन ब्लास्ट मामले में सुराग की तलाश में एसपी विशाल गर्ग की अगुआई में एनआईए की एक 50 सदस्यीय टीम देवास जिले के बागली स्थित जंगल पहुंची। टीम ने कुछ सैंपल एकत्र कर उन्हें जांच के लिए भी भेज दिया है। जांच एजेंसी समझौता ट्रेन ब्लास्ट मामले के दो संदिग्धों चौधरी और धन सिंह को भी साथ लेकर गई है।