फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   samjawadi party leader azam khan give his statement

अमर पर आजम का तंज, तूफान के साथ कूड़ा आ ही जाता है

Sun, 22 Nov 2015 03:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sun, 22 Nov 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
samjawadi party leader azam khan give his statement

आखिरकार सपा नेता आजम खान ने मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह के साथ आने पर अपना दर्द बयां ही कर दिया। उन्होंने कहा कि तूफान के साथ कूड़ा आ ही जाता है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आजम खान ने अमर सिंह के लिए कहा है कि तूफान के साथ कूड़ा आ जाता है। वो मैनपुरी स्थित सपा कार्यालय आए हुए थे।

उन्होंने सपा से नाराजगी के सवाल पर कहा कि 'इस उम्र में क्या नाराजगी होगी, जब निकाला था तब तो गए नहीं।' इस दौरान आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि डेढ़ साल में गो हत्या रोकने के लिए कोई कानून क्यों नहीं बनाया?
विज्ञापन

जश्न से बनाई थी दूरी

samjawadi party leader azam khan give his statement

बताते चले कि कल सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस उनके पैतृक गांव सैफई में मनाया गया जिसमें पूर्व सपा नेता अमर सिंह भी मौजूद थे। इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे को केक भी खिलाया था।

मुलायम के जन्मदिन के जश्न में आजम खान और अमिताभ बच्चन मौजूद नहीं थे। इस बात का अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि दोनों ने इस कार्यक्रम से दूरी अमर सिंह की वजह से बनाई थी।

गौरतलब है कि सपा में रहते हुए भी अमर सिंह और आजम खान के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं थे। इन्हीं कारणों से आजम ने पार्टी भी छोड़ दी थी लेकिन 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में उन्हें मना कर वापस पार्टी में ले आया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed