फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Samiya wins Hindi Saitya Puraskar in Singapore

सिंगापुर में सामिया ने जीता हिंदी साहित्य पुरस्कार

Mon, 11 Jan 2016 12:44 PM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
Samiya wins Hindi Saitya Puraskar in Singapore

भारतीय मूल की नौ वर्षीय सामिया खान ने सिंगापुर में हिंदी साहित्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता है। भारतीय उच्चायुक्त विजय ठाकुर सिंह ने सामिया खान को पुरस्कार दिया।

विज्ञापन


उसको आठ से 12 साल के आयु वर्ग में ‘हिंदी प्रेरणा पुरस्कार’ के उद्घाटन के अवसर पर यह पुरस्कार मिला। सिंगापुर में उत्तर भारतीय मूल के छात्रों को हिंदी दूसरी भाषा के रूप में पढ़ाई जाती है। यह प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित हुई।
विज्ञापन


इसमें से चिल्ड्रेन ग्रुप में आठ से 12 साल, यूथ ग्रुप में 13 से 16 साल और ओपेन ग्रुप में 16 साल से ज्यादा उम्र के विद्यार्थी शामिल हुए। सामिया खान कक्षा चार की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता हैं सामिया की प्रेरणा

Samiya wins Hindi Saitya Puraskar in Singapore

उसका कहना है कि उसने अपने पिता मोहम्मद शरीक खान और मां शीबा खान से प्रभावित होकर हिंदी सीखा। वह अब फोन पर मुंबई में अपने दादा-दादी से धारा प्रवाह हिंदी में बातचीत कर लेती है।

इसके अलावा अंशुल तुकोल ने यूथ ग्रुप और अंजली त्रिपाठी ने ओपेन ग्रुप में पुरस्कार जीता। ओपेन ग्रुप में कविता, भाषण और लेखन तीनों श्रेणियों में संजय कुमार ने टॉप किया। इस तीन माह की लंबी प्रतियोगिता में सिंगापुर के स्कूलों के सौ से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

हिंदी प्रेरणा पुरस्कार और ग्लोबल हिंदी संगठन की संस्थापक ममता मंडल ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों को हिंदी भाषा और संस्कृति से जोड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed