फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Samajwadi party serious alligation on media and modi government

'केंद्र के इशारे पर मीडिया कर रही यूपी सरकार का चीरहरण'

Sat, 09 Aug 2014 08:40 AM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi party serious alligation on media and modi government

समाजवादी पार्टी ने कहा है कि केंद्र सरकार के इशारे पर मीडिया के जरिये उत्तर प्रदेश सरकार का चीरहरण हो रहा है। सपा महासचिव नरेश अग्रवाल ने कहा है कि घटनाएं बढ़ा चढ़ा कर दिखाई जा रही हैं।

विज्ञापन


कई पत्र-पत्रिकाओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए ऐसे शीर्षकों का इस्तेमाल किया, जोकि सीधा चरित्र हनन था। राज्यसभा में मीडिया की स्वतंत्रता के मुद्दे पर चर्चा के दौरान नरेश अग्रवाल ने कहा कि देश का मीडिया नकारात्मक और सनसनीखेज खबरों के पीछे भागता है।
विज्ञापन

दुनिया में नकारात्मक छवि बना रहा है मीड‌िया

Samajwadi party serious alligation on media and modi government

यूपी में बलात्कार की खबरों को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। मीडिया उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की भी दुनिया में नकारात्मक छवि बना रहा है। उन्होंने कहा कि राजा भैया से संबंधित कुंडा हत्याकांड को बढ़ाचढ़ा कर दिखाया।

उन्होंने कहा कि मीडिया नकारात्मक खबरों को पहले पेज पर प्राथमिकता देता है। जबकि दुनिया भर में ऐसा नहीं होता। नरेश अग्रवाल ने सरकार को घेरते हुए कहा कि आज तक मीडियाकर्मियों की सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार ने कुछ नहीं किया। मीडिया के लिए कोई आयोग नहीं बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed