फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   samajwadi party's leader captured in sting operation

घूस लेते स्टिंग में कैद हुए सपा नेता

Sun, 11 May 2014 01:16 AM IST
Updated Sun, 11 May 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party's leader captured in sting operation

न्यूज पोर्टल कोबरापोस्ट के एक स्टिंग में दावा किया गया है कि समाजवादी पार्टी के विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के कहने पर ग्रामीण विकास अधिकारी के 3000 पदों पर नियुक्ति के लिए पैसे लिए गए।

विज्ञापन


इस पद के  लिए नियुक्ति पिछले साल जुलाई में शुरू हुई थी और इस साल जनवरी में यह बंद हुई।

कोबरापोस्ट. कॉम के स्टिंग में यह दावा किया गया है कि एक मंत्री के करीबी माने जाने राज्य सरकार के एक सलाहकार और दो निगमों के चेयरमैन कैमरे पर इन नौकरियों के लिए पैसे की के लेनदेन की बात करते हुए पकड़े गए।

विज्ञापन

सपा के 2 व‌िधायक और पूर्व मंत्री कैमरे में कैद

samajwadi party's leader captured in sting operation

इस स्टिंग ऑपरेशन में समाजवादी पार्टी के दो विधायक समेत कई लोग नौकरियों के लिए पैसे के लेनदेन पर बातचीत करते हुए पकड़े गए हैं। हालांकि स्टिंग में दिखे समाजवादी पार्टी के एक विधायक और एक पूर्व मंत्री ने इसमें पैसे लेने की बात नहीं की।

लेकिन यह जरूर कहा कि वह मंत्री को पत्र लिखकर उम्मीदवार की सिफारिश कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार 30 अंक पर मेरिट बनी है। जबकि इंटरव्यू 50 अंक का था। इस बार पश्चिम उत्तर प्रदेश से कई उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

2500 लोगों ने द‌िए पैसे

samajwadi party's leader captured in sting operation

कोबरापोस्ट के संपादक अनिरुद्ध बहल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ग्रामीण विकास अधिकारी के पद के लिए आठ से 13 लाख रुपये की मांग की गई थी और कम से कम 2500 लोगों ने यह रकम जमा कराई है।

इससे साफ है कि जिला स्तर से ही इसमें राजनीतिक नेता शामिल हैं। स्टिंग में भी यह भी दावा किया गया है कि ग्रामीण विकास अधिकारियों की भर्ती के अलावा पंचायती राज और पुलिस विभाग में भी इसी तरह की भर्तियां हो रही हैं।

हाल में यूपी पुलिस के 5000 पदों के लिए रिक्तियों की घोषणा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed