फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   samajwadi party not interested to involve in third front

तीसरे मोर्चे के गुब्बारे को अभी हवा नहीं देगा सपा

Fri, 14 Jun 2013 12:28 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party not interested to involve in third front

तीसरे मोर्चे के गठन पर पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक चल रही सियासी लहरों को समाजवादी पार्टी तुरत-फुरत हवा देना नहीं चाहती।

विज्ञापन


दरअसल, सपा लोकसभा चुनाव से पहले तीसरे मोर्चे की संभावना को नहीं देख रही है मगर चुनाव बाद इसकी संभावना को दरकिनार भी नहीं कर रही है।

सपा ने एक तरफ कह दिया है कि वह तीसरे मोर्चे की संभावना चुनाव बाद ही देखती है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस नाकाम हो गई हैं और देश को तीसरे मोर्चे की जरूरत है।

सपा खेमे में चर्चा है कि ममता बनर्जी, नेताजी (मुलायम सिंह) को मनाने की कोशिश कर सकती हैं। ऐसे में नेताजी के मुलायम पड़ने की संभावना से सपा के कई नेता इंकार भी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा-जदयू के संबंध टूटने की चर्चा जोर पकड़ने के साथ ही तीसरे मोर्चे की हवा चलना शुरू हो गई है।

नीतीश कुमार के दूत ममता बनर्जी से मिल रहे हैं तो ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी तीसरे मोर्चे का ख्याल जाहिर करने लगे हैं। ऐसे में सपा पर सबकी नजरें है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव तीसरे मोर्चे के सबसे बड़े पैरोकार रहे हैं। लिहाजा फेडरल फ्रंट बनाने की वकालत कर रहे लोग सपा मुखिया को भी अपने साथ लेने के लिए तैयार हैं। मगर सपा किसी जल्दबाजी में नहीं है।


सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि पार्टी चुनाव से पहले तीसरे मोर्चे के विकल्प की ओर नहीं देख रही है। चुनाव बाद इस मामले पर सोचा जा सकता है। मगर तीसरे मोर्चे की ताकत को पार्टी नजरअंदाज करने के मूड में ही नहीं है।

अखिलेश यादव ने तीसरे मोर्चे की खुलकर पैरवी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा नाकाम साबित हो गई है और जनता तीसरे मोर्चे की तरफ ही देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed