फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   samajwadi party leader azam khan's statement was appreciated by jilani

महाधिवक्ता जिलानी ने भी मिलाया आजम के सुर में सुर

Sun, 27 Dec 2015 01:07 AM IST
Updated Sun, 27 Dec 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader azam khan's statement was appreciated by jilani

राज्य सरकार के अपर महाधिवक्ता जफरयाब जिलानी ने भी बाबरी ध्वंस के मुद्दे पर नगर विकास मंत्री आजम खां के सुर से सुर मिलाया है। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की शह पर गिरी थी।

विज्ञापन


अगर वह छह दिसंबर से पहले तत्कालीन कल्याण सरकार बर्खास्त कर देते तो बाबरी मस्जिद शहीद नहीं होती। बरेली कालेज में मुस्लिम मूवमेंट की ओर से आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेने आए जिलानी ने सैलानी स्थित निजी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए 25 साल से पत्थर तराशे जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुसलमानों को इस पर कोई आपत्ति नहीं है। मगर, जब ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है तो मंदिर या मस्जिद निर्माण की बात करना गलत है।

भाजपा सियासी फायदा उठाने पर जुटी

samajwadi party leader azam khan's statement was appreciated by jilani

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अगर अयोध्या में राम मंदिर बनवाना चाहती है तो इस केस की सुप्रीम कोर्ट में डे टू डे सुनवाई कराकर जल्दी फैसला करा सकती है, मगर भाजपा सरकार ऐसा करने के बजाय राम मंदिर मसले का सियासी फायदा उठाने में जुटी है।

मुसलमानों को 18 फीसदी आरक्षण देने के सपा सरकार के वादे पर कहा कि राज्य सरकार संविधान के तहत ऐसा नहीं कर सकती। सच्चर और रंगनाथ मिश्रा कमेटी ने मुसलमानों की आर्थिक हालत दलितों से भी बदतर होने की रिपोर्ट दी थी।

कांग्रेस सरकार ने इसे कूड़ेदान में डाल दिया। वार्ता में दर्जा राज्य मंत्री कमर आलम और सिद्धार्थ सिंह के अलावा वसी अहमद, शमीम खां सुल्तानी और महताब अहमद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed