फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   samajwadi party attacks narendra modi over 56 inch chest comment

'56 इंच' पर सपा का मोदी पर तंज

Sat, 25 Jan 2014 06:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 25 Jan 2014 06:54 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party attacks narendra modi over 56 inch chest comment

भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर रैली के दौरान समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को ललकारते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को गुजरात बनाने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए।

विज्ञापन


इससे पहले मुलायम सिंह यादव बनारस में बोल रहे थे और उन्होंने कहा कि मोदी उत्तर प्रदेश को गुजरात बनाना चाहते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाएंगे। उनके हाथ बेगुनाहों के खून से सने हैं।
विज्ञापन


सपा ने मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोदी की इसी बात का मजाक बनाते हुए सपा ने कहा है कि 56 इंच की छाती वाली बात पर चंबल घाटी के बागी इतराया करते थे, जहां से मुलायम सिंह यादव ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'चंबल के डाकू बोलते थे 56 इंच का सीना'

samajwadi party attacks narendra modi over 56 inch chest comment

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुलायम के भाई रामगोपाल यादव ने टीओआई को दिए इंटरव्यू में कहा, "जो लोग चंबल घाटी चले जाते थे, बड़े गर्व से कहते फिरते थे कि उनकी छाती 56 इंच की है। उन सभी का अंत का काफी बुरा हुआ।"

मोदी की ललकार पर तंज कसते हुए यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नींव रखने वाले परिवार के लोग कई साल तक '56 इंच की छाती' के लिए जाने जाते थे, क्योंकि मुलायम की पुश्तैनी जगह यही चंबल घाटी रही है।

रामगोपाल यादव ने कहा, "हमने कई बार छाती के बड़े आकार देखे हैं। वे सभी यह बात कहा करते थे और उन सभी का काफी बुरा हश्र हुआ। वे सभी हार गए और उनके साथ कोई नहीं खड़ा था।"

मुलायम पर बोला था मोदी ने हमला

samajwadi party attacks narendra modi over 56 inch chest comment

यह तंज गोरखपुर की रैली में नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए दावे के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश में गुजरात की तरह विकास नहीं कर सकते, क्योंकि इसके लिए उन्हें 56 इंच का सीना चाहिए।

पहलवान रह चुके मुलायम सिंह यादव के सामने मोदी का यूं चौड़े सीने की बात करना एक बार को चौंकाता जरूर है, लेकिन राजनीतिक तौर पर देखें, तो यह समाजवादी पार्टी प्रमुख के साथ शुरू हुई ऐसी जंग है, जो लोकसभा चुनावों तक जारी रह सकती है।

गुरुवार को मोदी और मुलायम एक तरह से आमने-सामने थे। मुलामय बोले कि यूपी को गुजरात नहीं बनने दिया जाएगा और मोदी ने जवाब दिया कि वह ऐसा कर नहीं सकते, क्योंकि गुजरात का मतलब है विकास, चौबीसों घंटे बिजली और पानी।

आगे और बढ़ सकती है मोदी-मुलायम की जंग

samajwadi party attacks narendra modi over 56 inch chest comment

समाजवादी पार्टी ने 56 इंच की छाती वाले जुमले को चंबल के डकैतों से जोड़ दिया है, जिससे यह दिलचस्प जंग और बढ़ सकती है। इस जंग को नरेंद्र मोदी अपनी तरफ से खूब हवा दे रहे हैं।

इन दिनों चुनावी रैलियों में वह अन्य पिछड़ा वर्ग की बात करते हैं, जिससे मुलायम सिंह यादव के वोटबैंक में सेंध लगाई जा सके। इसके अलावा गुजरात के विकास मॉडल और उत्तर प्रदेश के पिछड़ने को भी रेखांकित कर रहे हैं।

रामगोपाल का कहना है कि मोदी की खुद के ओबीसी नेता के रूप में पेश करने की कोशिश कामयाब नहीं होगी। उन्होंने कहा, "क्या उत्तर प्रदेश में दाखिल होने से पहले उन्होंने कभी अपने पिछड़े होने की बात कही थी? कोई ओबीसी हो सकता है, लेकिन रातोंरात ओबीसी नेता नहीं बन सकता।"

जानबूझकर एक दिन रखी सपा ने रैली

samajwadi party attacks narendra modi over 56 inch chest comment

मोदी ने गोरखपुर रैली में कहा था कि वह जहां-जहां जाते हैं पिता और पुत्र (मुलायम सिंह और अखिलेश यादव) उनके पीछे-पीछे आ जाते हैं। इस पर समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल का कहना है कि पार्टी ने जानबूझकर मुलायम सिंह यादव की रैली बनारस में उसी दिन रखी, जब मोदी को गोरखपुर में सभा को संबोधित करना था।

उन्होंने कहा, "हम चाहते थे कि मीडिया दोनों रैलियों को एकसाथ कवर करे और यह साफ हो सके कि जो भीड़ मोदी की रैली में जुट रही है, उसमें कुछ भी खास नहीं है।"

रामगोपाल ने कहा, "मोदी गोरखपुर में बोल रहे थे, जो भाजपा का किला माना जाता है, जबकि बनारस में सपा सिर्फ एक बार जीती है। लेकिन आपने हमारी रैली में भीड़ देखी होगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed