फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   samajvadi parti attacks on congress and rahul gandhi

'जो काम नहीं करना चाहता, उसे बनाया जाता है उपाध्यक्ष'

Mon, 21 Jan 2013 12:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 21 Jan 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
samajvadi parti attacks on congress and rahul gandhi

केंद्र की यूपीए सरकार को बाहर से सहयोग दे रही समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश के सिंचाईं व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने कहा है कि चिंतन शिविर से कांग्रेस को कोई विशेष लाभ नहीं होगा और न राहुल गांधी को उपाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी कोई चमत्कार नहीं कर सकेगी।

विज्ञापन


वहीं, समाजवादी पार्टी के महासचिव राम आसरे कुशवाहा ने कहा कि किसी भी पार्टी में उपाध्यक्ष का पद उस शख्स को दिया जाता है जो संगठन में काम ही नहीं करना चाहता हो।  
विज्ञापन


गोरखपुर में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में शिवपाल यादव ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने कई राज्यों में कांग्रेस के प्रचार का जिम्मा संभाला लेकिन कांग्रेस उन स्थानों पर कुछ नहीं कर सकी इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में भी इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा महसचिव राम आसरे कुशवाहा ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा 'सभी जानते हैं कि जो आदमी संगठन में निष्क्रिय हो जाता है और जो काम नहीं करना चाहता है उसे उपाध्यक्ष पद दे दिया जाता है।' राम आसरे कुशवाहा यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस राहुल गांधी को विरासत में मिली है और उसमें पदों का कोई महत्व नहीं रहता है।'


उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी केंद्र में यूपीए सरकार और कांग्रेस की संकटमोचक रही है। एफडीआई के मुद्द् पर सपा प्रस्ताव के पक्ष में वोट कर यूपीए और कांग्रेस की लाज भी बचा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed