फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   salt_sold_300rs_per_kg_in_north_east

300 रुपये किलो में बिक रहा है नमक

Sat, 16 Nov 2013 07:07 PM IST
एजेंसी/गुवाहाटी
एजेंसी/गुवाहाटी Updated Sat, 16 Nov 2013 07:07 PM IST
विज्ञापन
salt_sold_300rs_per_kg_in_north_east
ओडिशा, बिहार और झारखंड के बाद नमक की कमी की अफवाह पूर्वोत्तर पहुंच गई है। शनिवार को यहां नमक 300 रुपये तक की दर से बिका।
विज्ञापन


नमक की कमी की इस अफवाह से पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड तथा त्रिपुरा में अफरातफरी फैल गई।


यहां नमक की काला बाजारी शुरू हो गई है। अफवाह फैलाने के आरोप में मेघालय के पश्चिमी जैंतिया हिल्स क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शिलांग में 150 से 300 रुपये प्रति किलो की दर से नमक बिकने की खबर है।

नमक की कमी की अफवाह जंगल की आग की तरह बिहार से पूर्वोत्तर के कई क्षेत्रों तक पहुंची है। बिहार में नमक की काला बाजारी करने के आरोप में शनिवार को 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


असम के कई हिस्सों में भी नमक की कमी की अफवाह फैलते ही लोग घबरा गए और दुकानों की तरफ नमक खरीदने के लिए दौड़ने लगे। कई जगह दुकानदारों तथा ग्राहकों के बीच झगड़ा भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफवाह पर असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने अपील जारी कर लोगों से कहा है कि राज्य में नमक की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मात्र अफवाह है। कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं।


मुख्यमंत्री के आदेश पर राज्य के खाद्य और आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव एसएल मेवारा ने बताया कि राज्य में 6 लाख 79 हजार 536 बैग नमक है, जो कम से कम छह माह के लिए पर्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed