फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Salman tweets in support of Yakub Memon

याकूब से हमदर्दी पर बोले सलीम, 'सलमान को कुछ नहीं पता'

Sun, 26 Jul 2015 03:49 PM IST
Updated Sun, 26 Jul 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
Salman tweets in support of Yakub Memon

मुंबई बम ब्लास्ट मामले में दोषी याकूब मेमन की फांसी का विरोध करने वालों में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी शामिल हो गए हैं। इससे पूर्व एआईएमआईएम के नेता ओवौसी ने भी याकूब के फांसी का विरोध जताया था।

विज्ञापन


सलमान ने ट्वीट करके कहा है कि 'टाइगर के लिए भाई फांसी पर चढ़ रहा है. किधर है टाइगर।' साथ ही उन्होंने लिखा, 'एक निर्दोष मारा जाएगा तो ये इंसानियत का कत्ल होगा'। 'अगर फांसी देनी है तो टाइगर को पकड़कर फांसी दो, उसके भाई को नहीं।' सलमान ने कहा, 'तीन दिन से ट्वीट करना चाहता था। लेकिन डर रहा था। इसमें एक शख्स का परिवार शामिल है।
विज्ञापन


भाई को मत लटकाओ, उस लोमड़ी को फांसी दो, जो भाग गया है। साथ ही टाइगर पर जमकर बरसते हुए सलमान ने कहा, 'किधर छुपा है टाइगर? ये कोई टाइगर नहीं है, बिल्ली है और हम एक बिल्ली को नहीं पकड़ सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान ने कहा, 'कौन सा टाइगर, किसका टाइगर, किधर है टाइगर। समझ रहा है टाइगर। क्या सोच कर नाम दिया था और क्या मायना निकाल लिया उसका।' सलमान ने ये भी कहा कि 'टाइगर की ही कमी तो है इंडिया में। टाइगर को लाओ। हम तो अपनी फैमिली पर मर जाएं।टाइगर तुम्हारा भाई कुछ दिनों में तुम्हारे लिए मर जाएगा। भाई हो तो ऐसा।'

नवाज से सलमान की गुजारिश

Salman tweets in support of Yakub Memon

सलमान ने टाइगर पर अपने गुस्से का इजहार करने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से भी गुजारिश की, सलमान ने लिखा, 'अगर टाइगर मेमन आपके मुल्क में है तो प्लीज बता दीजिए।'

वहीं मामले की गंभीरता पर सरकारी वकील उज्जवल निकम ने सलमान के ट्वीट पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इसे आपत्तिजनक करार देते हुए कोर्ट का अपमान बताया। उध्‍ार,सलमान पर मुश्किल बढ़ती देख उनके पिता सलीम ने कहा कि ये महज उसके विचार हैं, हर आदमी को अपनी राय रखने का हक है। वह मामले में ज्यादा नहीं जानता इसलिए उसकी बात को ज्यादा तवज्जो देने की जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि याकूब ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के पास दया याचिका दी है। इसके अलावा उसने टाडा कोर्ट से जारी डेथ वारंट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर कर की है।






विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed