{"_id":"e1c02bc41badc442a32acabf286c469e","slug":"salman-present-in-jodhpur-court-on-23-april-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान लगाएंगे जोधपुर की अदालत में हाजिरी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सलमान लगाएंगे जोधपुर की अदालत में हाजिरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जयुपर
Updated Fri, 17 Apr 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता सलमान खान को काले हिरण शिकार के दौरान अवैध हथियार इस्तेमाल के मामले में जोधपुर की निचली अदालत ने मुजरिम बयान के लिए 23 अप्रैल को तलब किया है। अदालत में सलमान अन्य गवाहों के साथ खुद अपने भी बयान देंगे।
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (जोधपुर जिला) अनुपमा बिजलानी के समक्ष शुक्रवार को वन विभाग के दो कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। इनके बयान के बाद अदालत ने मुख्य आरोपी सलमान खान को मुजरिम बयान के लिए उपस्थित होने के आदेश दिए। अगली सुनवाई के दौरान 23 अप्रेल को दो और गवाहों के बयान लिए जाएंगे और इसके बाद सलमान खान के बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन
ये है मामला
वर्ष 1998 में फिल्म हम साथ साथ हैं कि शूटिंग के दौरान सलमान के खिलाफ जोधपुर के लूणी थाने में आम्र्स एक्ट का केस दर्ज हुआ था। कांकाणी क्षेत्र में दो काले हिरणों के शिकार के लिए उपयोग में लिए गए हथियार रिवॉल्वर एस एण्ड डब्ल्यू ३२ बोर व राइफल २२ बोर की लाइसेंस अवधि समाप्त हो चुकी थी और वन विभाग ने यह मामला अलग से आम्र्स एक्ट के तहत सलमान के खिलाफ दर्ज कराया था।
विज्ञापन