फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Salman overtakes Akshay by paying highest income tax

टैक्स के मामले में अक्षय से आगे निकले सलमान

Fri, 29 Jan 2016 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Jan 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
Salman overtakes Akshay by paying highest income tax

इनकम टैक्स भरने में भाई जान सलमान खान ने अक्षय कुमार को पीछे छोड़ दिया है। सलमान खान से इस बार सबसे ज्यादा टैक्स जमा किया। आयकर विभाग के अनुसार, 2015 में अग्रिम टैक्स देने वाले अभिनेताओं में सलमान खान का नाम सबसे आगे है।

विज्ञापन


बजरंगी भाईजान के अभिनेता ने एअरलिफ्ट के हीरो अक्षय कुमार सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। सलमान खान ने वित्तीय वर्ष 2015 में 20 करोड़ रुपए का टैक्स दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का बिजनेस किया था। बजरंगी भाईजान 2015 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसके अलावा सलमान की प्रेम रतनधन पायो ने भी 200 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में कमाई के मामले में सलमान ने अक्षय कुमार को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सभी सितारों को पीछे छोड़ दिया है।

सलमान से कम है अक्षय, शाहरुख का टैक्स

Salman overtakes Akshay by paying highest income tax

सलमान खान ने 2015 का इनकम टैक्स 20 करोड़ रुपए दिया है कि तो अक्षय कुमार ने 16 करोड़ रुपए इनकम टैक्स में दिए हैं। ध्यान रहे कि अक्षय कुमार ने 2013 में 18 करोड़ ओर 2012 में 20 करोड़ रुपए का टैक्स दिया था जो बॉलीवुड के सभी सितारों से ज्यादा था।

खबरों के अनुसार, इनकम टैक्स देने के मामले में सलमान और अक्षय के बाद रणबीर कपूर, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन का नाम आता है जो बॉलीवुड के सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले अभिनेता हैं।

इस साल रणबीर कपूर की फिल्म तमाश और बॉम्बे वेलवेट ने कुछ खास नहीं कर पाईं इसके बावजूद भी रणबीर ने 15 करोड़ रुपए का टैक्स दिया है।

वहीं अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म दिलवाले की सफलताके बावजूद 14 करोड़ रुपए का ही टैक्स दिया है। वहीं अमिताभ बच्चने ने 8.75 करोड़ रुपए का टैक्स दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed