{"_id":"0168380e-55b2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khushid-defends-granting-of-visa-to-miandad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मियांदाद को वीजा देना सही फैसलाः खुर्शीद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मियांदाद को वीजा देना सही फैसलाः खुर्शीद
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और दाउद इब्राहिम के समधी जावेद मियांदाद को वीजा दिए जाने के फैसले का बचाव किया है। सरकार की दलील है कि मियांदाद भारत की नकारात्मक सूची में नहीं हैं और भारत-पाक क्रिकेट सीरीज के मैच के लिए उन्हें जायज कागजात व नियम के आधार पर वीजा दिया गया है।
विज्ञापन
मियांदाद को वीजा दिए जाने के फैसले पर राजनीतिक हलकों में उठे विवाद पर गृहराज्य मंत्री आर पी एन सिंह ने कहा कि मियांदाद इस उपमहाद्वीप के जाने माने क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं। साथ ही वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भी उच्च पद पर हैं। इस सीरीज के लिए भारत ने बोर्ड के सभी सदस्यों को ग्रुप वीजा देने का फैसला किया था। इसके अलावा मियांदाद ने वीजा के सभी नियमों का पालन किया है।
विज्ञापन
उधर, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इस विवाद पर पूछे गए सवाल पर गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि यह फैसला गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद किया गया है। दरअसल नियम के मुताबिक किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को वीजा दिए जाने से पहले विदेश मंत्रालय गृह मंत्रालय से सहमति लेता है।
विज्ञापन
ऐसे में मियांदाद के वीजा पर उठे विवाद की जवाबदेही सीधे गृह मंत्रालय की मानी जा रही है। मंत्रालय इस फैसले को जायज ठहराकर विवाद रोकने की पूरी कोशिश में है।