फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   salman khurshid opposes scrapping of vvip chopper deal says english daily

हेलीकॉप्टर सौदा रद्द करने पर सरकार में मतभेद

Tue, 19 Feb 2013 01:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 19 Feb 2013 01:32 PM IST
विज्ञापन
salman khurshid opposes scrapping of vvip chopper deal says english daily

इटैलियन कंपनी के साथ हेलीकॉप्टर सौदा रद्द करने पर यूपीए सरकार के मंत्रियों में ही मतभेद पैदा हो गया है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अगस्ता वेस्टलैंड के साथ सौदा रद्द करने के रक्षा मंत्रालय के संभावित फैसले पर ऐतराज जताया है।

विज्ञापन


सलमान खुर्शीद ने कहा है कि हेलीकॉप्टर डील के मुद्दे पर हमें बहुत कठोर होने के जरूरत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे फैसलों से भारत की रक्षा तैयारियां प्रभावित ना हों, इसका हमें ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन


सलमान खुर्शीद ने कहा है कि हेलीकॉप्टर डील के मुद्दे पर अंतिम फैसला रक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी में होगा। उन्होंने कहा कि इस डील से जुडा़ कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रक्षा मंत्री एंटनी चाहते हैं कि इस डील में कथित धांधली की जांच जल्द हो ताकि इसपर उचित फैसला लिया जा सके।

एंटनी ने चेतावनी दी है कि अगर डील में गड़बड़ी पाई गई तो इसको रद्द कर दिया जाएगा। इस मामले की जांच के लिए रक्षा मंत्रालय और सीबीआई की संयुक्त टीम इटली भी गई है।

वीवीआईपी हेलीकाप्टर सौदे में घोटाले की बात सामने आने के बाद अगस्ता वेस्टलैंड से तीन हेलीकॉप्टरों की अगले महीने होने वाली आपूर्ति को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।


साथ ही बाकी छह हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति भी ठंडे रोक दी गई है। भारत को 12 हेलीकाप्टरों में से तीन हेलीकाप्टर पहले ही प्राप्त हो चुके हैं। इसके लिए 3600 करोड़ रुपए का सौदा वर्ष 2010 में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed