फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   salman khurshid is new external affairs minister

खुर्शीद का प्रमोशन, विदेश मंत्री बनाए गए

Sun, 28 Oct 2012 04:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 28 Oct 2012 04:18 PM IST
विज्ञापन
salman khurshid is new external affairs minister

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को अपनी मंत्रिपरिषद में फेरबदल करते हुए 17 नए मंत्री शामिल किए और पांच मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नत किया। कई मंत्रियों के विभाग भी बदले गए हैं।

विज्ञापन


फेरदबल के तहत कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को प्रमोशन देकर अगला विदेश मंत्री बनाया गया है। विदेश मंत्री की कुर्सी एसएम कृष्णा के इस्तीफे से खाली हुई थी। वहीं कैबिनेट में शामिल किए गए अश्विनी कुमार को नया कानून मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन


पवन कुमार बंसल नए रेल मंत्री बने हैं। वीरप्पा मोइली नए पेट्रोलियम मंत्री बनाए गए हैं। जयपाल रेड्डी को नए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मिनिस्ट्री का जिम्मा सौंपा गया है। कमल नाथ को संसदीय कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्लम राजू को मानव संसाधन विकास मंत्री, अजय माकन आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री, हरीश रावत को जल संसाधन मंत्री, चंद्रेश कुमारी कटोच को संस्कृति मंत्री और दिनशा पटेल को खनन मंत्री बनाया गया है। कुमारी सैलजा अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बनाई गई हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया को बिजली राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिन पायलट निगमित मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं।


वहीं, चिरंजीवी को पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का प्रभार दिया गया है। तारिक अनवर को कृषि राज्यमंत्री बनाया गया है। मनीष तिवारी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंत्रियों के विभाग
कैबिनेट मंत्री
कुंवर रहमान खान, अल्पसंख्यक मामले
दिनशा जे पटेल, खनन
अजय माकन, आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन
एम एम पल्लम राजू, मानव संसाधन विकास
अश्विनी कुमारए विधि एवं न्याय
हरीश रावत, जल संसाधन
चंद्रेश कुमारी कटोच, संस्कृति
एम वीरप्पा मोइली, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस
एस जयपाल रेड्डी, विज्ञान-प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान
कमल नाथ, शहरी विकास एवं संसदीय कार्य
वायलार रवि, प्रवासी भारतीय मामले
कपिल सिब्बल, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी
सी पी जोशी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग
कुमारी सैलजा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
पवन कुमार बंसल, रेलवे
सलमान खुर्शीद, विदेश
जयराम रमेश, ग्रामीण विकास

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
मनीष तिवारी, सूचना एवं प्रसारण
चिरंजीवी, पर्यटन
ज्योतिरादित्य सिंधिया, बिजली
के एच मुनिअप्पा, सूक्ष्य लघु और मझोले उद्योग
भरत सिंह सोलंकी, पेयजल एवं स्वच्छता
सचिन पायलट, कारपोरेट मामले
जितेंद्र सिंह, युवा मामले एवं खेल

राज्यमंत्री
शशि थरूर, मानव संसाधन विकास
के सुरेश, श्रम एवं रोजगार
तारिक अनवर, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
के जे सूर्य प्रकाश रेड्डी, रेलवे
रानी नारा, जनजातीय मामले
अधीर रंजन चौधरी, रेलवे
ए एच खान चौधरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
सर्वे सत्यनारायण, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग
निनौंग एरिंग, अल्पसंख्यक मामले
दीपा दासमुंशी, शहरी विकास
पी बलराम नाइक, समाज कल्याण एवं सशक्तिकरण
कृपा रानी किल्ली, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी
लालचंद कटारिया, रक्षा
ई अहमद, विदेश
डी पुरंदेश्वरी, वाणिज्य एवं उद्योग
जितिन प्रसाद, रक्षा और मानव संसाधन विकास
एस जगत रक्षकन, नूतन एवं नवीकरणीय ऊर्जा
आर पी एन सिंह, गृह
के सी वेणुगोपाल, नागरिक उड्डयन
राजीव शुक्ला, संसदीय मामले और योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed