{"_id":"59687a59cb0147bb16eab76198e20376","slug":"salman-khurshid-criticized-narendra-modi-for-patna-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शहजादे', 'रज्जो' पर सलमान ने किया मोदी पर पलटवार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'शहजादे', 'रज्जो' पर सलमान ने किया मोदी पर पलटवार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 29 Oct 2013 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की पटना में धमाकों के बावजूद रैली करने के लिए आलोचना की है। साथ ही खुर्शीद ने धमाकों के बाद गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के एक म्यूजिक लॉन्च कार्यक्रम में जाने पर उनका बचाव किया।
विज्ञापन
पटना के गांधी मैदान में रविवार को नरेंद्र मोदी की 'हुंकार रैली' का अयोजन किया गया था लेकिन रैली से पहले पटना में आठ धमाके हो गए। इमसें छह लोगों की जान भी गई। मोदी ने धमाकों के बाद रैली को संबोधित किया था।
विज्ञापन
इस पर विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने मंगलवार को कहा कि धमाकों के बाद रैली को संबोधित नहीं करना चाहिए था, सबकुछ छोड़ देना चाहिए था। लेकिन कार्यक्रम में कोई भी बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि धमाकों में घायल हुए लोगों को देखने जाने के बजाए नरेंद्र मोदी रैली में चले गए। उन्होंने कहा, 'क्या आपको घायल लोगों को देखने नहीं जाना चाहिए? जो हुआ उसकी जानकारी नहीं लेनी चाहिए? ये बहुत बुरा है।'
खुर्शीद ने मोदी के भाषण में धमाकों का जिक्र न होने की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ और जो लोग मारे गए उनके बारे में कुछ नहीं कहा गया क्योंकि यह उनकी(मोदी) स्क्रिप्ट में नहीं था।
शिंदे पर सफाई
साथ ही केंद्रीय मंत्री ने धमाकों के बाद सुशील कुमार शिंदे के एक कार्यक्रम में जाने पर सफाई दी। गृह मंत्री रविवार शाम ब्लास्ट के कुछ घंटों बाद ही 'रज्जो' फिल्म के म्यूजिक लॉन्च के कार्यक्रम में चल गए थे, जिस पर उनकी काफी आलोचना हुई थी।
उनका बचाव करते हुए खुर्शीद ने कहा कि शिंदे की पटना के अलावा भी जिंदगी है। राज्य में कानून व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। अगर राज्य को गृह मंत्री की मदद की जरूरत होती तो वो फोन पर उपलब्ध होते।
परिवारवाद पर लिया आड़े हाथ
नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस में परिवारवाद का आरोप लगाया था। खुर्शीद ने मेनका गांधी और भाजपा महासचिव वरुण गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि जिस गांधी परिवार से मोदी को समस्या है वो खुद भाजपा में शामिल है।
उन्होंने कहा कि अगर आप कांग्रेस में नहीं हैं तो मोदी के लिए आप गांधी परिवार से भी नहीं हैं और अगर कांग्रेस में हैं तो गांधी परिवार का हिस्सा माने जाएंगे।