फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   salman khursheed will saw in a music video soon

अब म्यूजिक वीडियो में जलवा दिखाएंगे चर्चित पूर्व केन्द्रीय मंत्री

Fri, 24 Apr 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Apr 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
salman khursheed will saw in a music video soon

चुनाव हारने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद वकालत ही नहीं बल्कि गायन और एक्टिंग में हाथ आजमा रहे हैं। सलमान खुर्शीद जल्द ही एक संगीत वीडियो में अपने गायन और एक्टिंग का हुनर लोगों को दिखाएंगे। ये वीडियो इंडो जर्मन के सहयोग से तैयार किया गया है।

विज्ञापन


संगीत वीडियो का नाम कल हो न हो है। बताया जाता है कि वीडियो में खुर्शीद ने एक्टिंग की है, जबकि इसमें गाना खुर्शीद ने खुद गाया है या किसी और ने। इसे लेकर संस्पेंस शुक्रवार को खत्म होगा। शुक्रवार को संगीत वीडियो जर्मनी दूतावास में लॉंच होगा।
विज्ञापन


जर्मन राजदूत माइकल स्टैनर और फिल्म अभिनेता सैफ अली खान इस मौके पर मौजूद रहेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस एलबम में उनके कुत्ते ने भी एक्टिंग की है। खुर्शीद इससे पहले भी गीत संगीत में रूचि लेते रहे हैं। दिल्ली में निर्भया बलात्कार कांड के बाद भी उन्होंने एक गीत लिखा था, जिसे गायक जिला खान ने गाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय वह विदेश मंत्री थे। इससे पहले भी खुर्शीद अपनी महरूम बेटी की याद में कविता लिख चुके हैं और वे प्रकाशित भी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed