सलमान खुर्शीद ने सुप्रीम कोर्ट का उड़ाया मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग का मजाक उड़ाते हुए दोनों की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।
दोषी साबित हुए सांसदों और विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले की ओर इशारा करते हुए खुर्शीद ने इसे जंगल में बना कानून करार दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के ‘व्यापक दार्शनिक रुख’ से ऐसा लगता है कि आप चुनाव जीतने लायक कोई काम न करें न ऐसा कुछ कहें।
नियमों पर सवाल
स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज में भारतीय लोकतंत्र की चुनौतियों से जुड़े एक व्याख्यान में खुर्शीद ने कहा कि चुनाव आयोग के आदर्श आचार संहिता की वजह से पार्टियों के लिए चुनाव जीतना मुश्किल हो गया है।
हाल में चुनाव आयोग ने पार्टियों को जो निर्देश दिया उसके मुताबिक उनका चुनाव घोषणापत्र ऐसा हो, जिससे सड़क बनाने की पेशकश तक जाहिर न हो। क्योंकि सड़क बनाने का वादा लोकतांत्रिक फैसले लेने में गड़बड़ी पैदा कर सकता है।
नियमों को चुनावों में बताया आड़े
खुर्शीद ने कहा कि चुनाव आयोग का एक व्यापक नजरिया है और जैसा कि मैंने इसे समझा है कि आपको ऐसा कुछ करना या कहना नहीं चाहिए, जिससे आप चुनाव जीत सकें। आपको चुनाव हारने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।
मैंने हौले से उन्हें कहा कि हम पांच साल तक चुनाव हारने की पूरी कोशिश करते हैं। हमें सिर्फ एक पखवाड़ा दें ताकि हम चुनाव जीतने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बेहद शक्तिशाली है प्रतिष्ठित है।